फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Padyatra taken out on the anniversary of demonetisation

नोटबंदी की बरसी पर पदयात्रा निकाली गई

Mon, 08 Nov 2021 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Padyatra taken out on the anniversary of demonetisation
इटावा। सपा व्यापार सभा ने नोटबंदी (8 नवंबर) की पांचवीं बरसी पर काला दिवस मनाते हुए सोमवार को शहर में पदयात्रा निकाली। इस दौरान सभी पदाधिकारियाें और व्यापारी सिर पर लाल टोपी और काला मास्क पहनकर होमगंज, बजाजा लाइन इत्यादि बाजार में विरोध जताते हुए शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इस मौके पर सपा व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष राजीव चंदेल ने कहा कि नोटबंदी देश विशेषकर व्यापारी समाज को तबाह और बर्बाद करने वाला भाजपा का गैर जिम्मेदाराना और तुगलकी फैसला था।
विज्ञापन

कहा कि आज से पांच साल पहले 500 और 1000 रुपये के नोट जो चलन में थे, उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चलन से बाहर करने का फरमान रात आठ बजे दिया था। इस गैर जिम्मेदाराना और तुगलकी फैसले से छोटे, मध्य व बड़े वर्ग के व्यापारी बर्बाद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरबीआई के आंकड़ों के अनुसार, नोटबंदी के दौरान 15 लाख 41 हजार करोड़ के पांच सौ एवं हजार के नोट चलन में थे, जिसमें 15 लाख 31 हजार करोड़ के नोट वापस आ गए।

बताया कि व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सहारनपुर विधायक संजय गर्ग के प्रदेश व्यापी आह्वान पर नोटबंदी की बरसी पर काला दिवस मनाया गया।
पदयात्रा के दौरान संरक्षक श्रवण गुप्ता, उपाध्यक्ष डॉ. आशीष दीक्षित, महासचिव जितेंद्र सोनी, नवीन राजवंशी, जय कश्यप, राजकुमार वर्मा बबलू, कोषाध्यक्ष अनिल सोनी, नगर अध्यक्ष मोहम्मद शाह खालिद, मोहम्मद लईक, मुहम्मद सलीम, हसीन अख्तर, अखिलेश यादव, अरुण वर्मा, शब्बीर सलमानी, अप्पू राजा, संतोष सोनी, नीरज जौहरी, सौरभ वर्मा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed