फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Paddy is not getting irrigation due to lack of water in the canal

नहर में पानी चले जाने से धान की नहीं हो पा रही सिंचाई

Sat, 03 Oct 2020 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Paddy is not getting irrigation due to lack of water in the canal
नहर से पानी चले जाने से किसानों में मायूसी छा गई है। किसानों ने एक पखवाड़े तक नहर में पानी चलाए जाने की मांग की है। वहीं, अधिशासी अभियंता ने कहा कि किसानों की डिमांड को देखते हुए पानी छोड़े जाने का सर्किल पर प्रस्ताव भेजा है।
विज्ञापन

अभी दिन में तेज धूप होने के चलते धान की फसल को सिंचाई की जरूरत है। कम से कम दो बार फसल में सिंचाई की जरूरत पड़ेगी। दो अक्तूबर से ही नहर में पानी कम हो गया। इससे फसल की सिंचाई नहीं हो पाएगी। इससे फसल को नुकसान होगा।
विज्ञापन

नहर विभाग के रोस्टर के अनुसार नहर टूटने का समय 16 अक्तूबर दर्शाया गया है। किसान सप्पू दुबे, टीकाराम पाल, कीरत सिंह पाल, वरुण कुमार, संजीव तिवारी, महेश चौबे आदि ने नहर कोठी महेवा पहुंचकर इस आशय का मांग पत्र सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कम से कम एक पखवाड़े तक नहर में पानी और छोड़े जाने की मांग की है। सिंचाई विभाग के अभियंता श्रीराम सागर ने बताया कि महेवा सहित जनपद के अन्य जगहों से किसानों की मांग को देखते हुए सर्किल स्तर पर पानी छोड़े जाने का प्रस्ताव भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed