फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Paddy crop still standing in half the fields; rain set to increase farmers' hardships

Etawah News: आधे खेतों में खड़ी धान की फसल, बारिश से बढेंगी किसानों की मुश्किलें

Thu, 29 Oct 2026 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Thu, 29 Oct 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Paddy crop still standing in half the fields; rain set to increase farmers' hardships
इटावा। धान की कटाई में जुटे किसानों की चिंता मौसम के पूर्वानुमान ने बढ़ा दी है। जिले में अभी 50 फीसदी से कम धान की कटाई हो सकी है। ऐसे में 29 और 30 अक्तूबर को बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना से किसानों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। खेतों में तैयार खड़ी फसल को नुकसान और कटाई में देरी की आशंका है। इसका असर अगली फसल गेहूं की बोआई पर भी पड़ सकता है।
विज्ञापन

जनपद में इस बार लगभग 66 हजार हेक्टेयर में धान की रोपाई की गई थी। इन दिनों धान की कटाई तेजी से चल रही है। किसान फसल काटकर मंडियों तक पहुंचाने में जुटे हैं, लेकिन आधे से अधिक रकबे में अभी धान की फसल खेतों में खड़ी है। कई जगह फसल पककर तैयार है तो कुछ खेतों में कटाई शुरू होने का इंतजार है। ऐसे में मौसम का बदलाव किसानों की मेहनत पर भारी पड़ सकता है।
विज्ञापन

वरिष्ठ मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार बृहस्पतिवार और शुक्रवार को आसमान में आंशिक बादल छाए रहने के साथ एक-दो दौर की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। हालांकि, कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम 16.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बृहस्पतिवार को तापमान 30 और शुक्रवार को अधिकतम 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। शनिवार से मौसम साफ होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed