फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   PAC jawan's body found in the village

पीएसी जवान का शव देखकर गांव में कोहराम

Thu, 31 May 2018 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा Updated Thu, 31 May 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
PAC jawan's body found in the village
घर में रोती बिलखतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला

इटावा। वैदपुरा के गांव रामेत में रहने वाले पीएसी आगरा में तैनात सिपाही की सड़क हादसे में मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही उसका शव गांव पहुंचा वैसे ही परिवार में कोहराम मच गया। उसके बच्चों के अलावा परिवार के लोगों का रो रोकर बुरा हाल था। गांव के अलावा आसपास के लोग परिजनों को ढाढ़स बंधा रहे थे। बाद में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

विज्ञापन

वैदपुरा थाना क्षेत्र के गांव रामेत निवासी उमेश कुमार (32) पुत्र कृपाल सिंह वर्ष 2006 में पीएसी में भर्ती हुआ था। इस समय उसकी तैनात 15वीं बटालियन पीएसी आगरा में है। वह कुछ दिन की छुट्टी लेकर गांव आया था। बुधवार शाम को वह अपनी बाइक से आगरा जाने के लिए घर से निकला था। जब वह सिरसागंज थाना क्षेत्र के तहत गंजन चौक  के पास पहुंचा, तभी तेजी से आ रहे ट्रक ने उसे रौंद दिया। उसका शव गांव में पहुंचा तो पूरे परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के एक नौ माह का पुत्र व सात व चार की साल की दो पुत्रियां हैं। शव के पहुंचने पर दोनों बेटियां उनके शव से लिपट कर रो पड़ीं। उसके सड़क हादसे में मौत होने की सूचना रात के समय ही गांव पहुंच गई थी। परिवार के लोग जानकारी मिलने के बाद रवाना हो गए थे। आसपास के लोग उनके घर पर मौजूद थे। बाद में उसके शव को अंतिम संस्कार कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed