{"_id":"608d90638ebc3ed7022b79b8","slug":"oxygen-plant-will-be-set-up-in-jarela-hospital-etawha-news-knp6262906159","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में लगेगा ऑक्सीजन प्लांट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में लगेगा ऑक्सीजन प्लांट
विज्ञापन
इटावा। पीएम केयर्स फंड से जिला अस्पताल में भी ऑक्सीजन प्लांट लगाया जाएगा। इसके लिए चार हजार स्क्वायर फीट जगह चिह्नित कर कर ब्लू प्रिंट भी तैयार कर लिया गया है। ब्लू प्रिंट के साथ डीएम ने फाइल शासन को भेज दी है। जल्द प्लांट का निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
कोविड-19 के गंभीर मरीजों की संख्या बढ़ने से पूरे प्रदेश में ऑक्सीजन की किल्लत है। इटावा जिला भी इस समस्या से जूझ रहा है। कमी को दूर करने के लिए केंद्र सरकार ने कई जिला अस्पतालों में पीएम केयर्स फंड से ऑक्सीजन प्लांट लगाने का ऐलान किया था। इटावा को भी इस घोषण में शामिल कर लिया गया है। यह ऑक्सीजन प्लांट जिला अस्पताल परिसर में लगाने की तैयारी है। महिला विंग के पास चार हजार चार हजार स्क्वायर फीट जगह चिह्नित कर ली गई है। सूत्रों के अनुसार अधिकारियों ने जमीन का निरीक्षण कर लिया है। निर्माण में करीब एक करोड़ लागत आने का अनुमान है।
ब्लू प्रिंट सीएमओ, सीएमएस जिला अस्पताल और विशेषज्ञों की राय से तैयार किया गया है। डीएम श्रुति सिंह ने ब्लू प्रिंट के साथ फाइल शासन को भेज दी है। अभी यह तय नहीं हुआ है कि आक्सीजन प्लांट कौन कंपनी बनाएगी।
विज्ञापन
जिला अस्पताल परिसर में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किया जाएगा। इसके लिए स्थान तय कर लिया गया है। डीएम ने तय स्थान के नक्शे व ब्लू प्रिंट के साथ फाइल शासन को भेज दी है।- प्रेरणा सिंह, सीडीओ