फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Overloaded vehicles broke electricity poles, Sonepura feeder closed for three days

Etawah News: ओवरलोड वाहनों ने तोड़े बिजली पोल, सोनेपुरा फीडर तीन दिन से बंद

Fri, 09 Feb 2024 01:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Feb 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
Overloaded vehicles broke electricity poles, Sonepura feeder closed for three days
चकरनगर। तुली (सरसों का भूसा) से भरी ओवरलोड डीसीएम और ट्रैक्टर-ट्रालियां से आए दिन बिजली पोल टूट रहे हैं। चार दिनों में अलग-अलग जगहों पर छह पोल टूट चुके हैं। सोनेपुरा में तो खंभे टूटने की वजह से तीन दिन से नलकूप फीडर बंद है। इससे किसानों को सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है। इन ओवरलोड वाहनों से जाम भी लग रहा है।
विज्ञापन


विद्युत उपकेंद्र हनुमंतपुर से निकली सोनेपुरा नलकूप लाइन जर्जर है। रविवार रात सोनेपुरा गांव में तीन पोल तुली लदी डीसीएम की टक्कर से टूट गए। अगले दिन सोमवार को सिरसा गांव में विनोद यादव के घर के पास एक बिजली का पोल ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से टूट गया। मंगलवार और बुधवार को मिटहठी, नदा गांव में दो पोल टूटने से किसान परेशान हैं। सोनेपुरा नलकूप फीडर से तीन दिन से बिजली आपूर्ति बंद है। इससे 14 गांव के करीब 350 किसान सिंचाई के लिए परेशान हैं।
विज्ञापन

वहीं, तुली लदीं ओवरलोड गाड़ियों से जाम भी लग रहा है। क्षेत्रीय लोगों ने जिलाधिकारी से ओवरलोड वाहनों पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। जेई राजा बाबू ने बताया कि ओवरलोड वाहनों की टक्कर से खंभे टूट रहे हैं। सोनेपुरा फीडर से जुड़े छह पोल टूटे हैं। गुरुवार रात तक सभी पोल सही कराकर आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। उधर, ओवरलोड वाहन सकरे रास्तों पर आमने-सामने आने की वजह से आए दिन जाम की स्थिति बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed