फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   otijheel won inaugratiin match

Etawah News: उद्घाटन मैच मोतीझील ने जीता

Sun, 25 Dec 2022 07:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Dec 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
otijheel won inaugratiin match
इटावा। इटावा महोत्सव के तहत जीआईसी मैदान पर शनिवार से सीमित ओवरों की राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हुई। इसमें पहला मैच मोतीझील इटावा और सैफई स्पोर्ट्स कॉलेज के बीच खेला गया। मोतीझील की टीम छह विकेट से विजयी रही।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ सदर विधायक सरिता भदौरिया ने किया। पहले बल्लेबाजी कर सैफई की टीम ने निर्धारित 16 ओवरों में 103 रन बनाए। टीम की ओर से सर्वाधिक 22 रन साजिद ने बनाए। मोतीझील इटावा की ओर से विजय पाल ने पांच विकेट लिए। जवाब में मोतीझील इटावा की टीम ने जीत के लिए जरूरी रन नौ ओवर में चार विकेट खोकर बना लिए। सौरभ ने 34 रन बनाए।
विज्ञापन

इस मौके पर महोत्सव समिति के जनरल सेक्रेटरी व एसडीएम विक्रम सिंह राघव, क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष सर्वेश चौहान, कमेटी के सदस्यों में रमाशंकर चौधरी, रवींद्र सिंह दुबे, शांति स्वरूप पाठक, विजय नारायण सिंघल, एचएस नकवी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता के संयोजक पंकज तिवारी ने बताया कि विजेता टीम को 25 हजार रुपये व उपविजेता टीम को 15 हजार का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed