फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   other

नाले की खुदाई के दौरान हुआ बवाल, पत्थरबाजी

Sat, 18 Jul 2020 09:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
other
बकेवर। अहेरीपुर कस्बे में शनिवार को नाले की खुदाई के समय जगह को लेकर प्रधान के पति और एक फौजी के बीच विवाद हो गया। मारपीट के साथ ही दोनों पक्षों की ओर से पत्थरबाजी शुरू हो गई। पत्थर लगने से एक युवक घायल हो गया। पुलिस ने प्रधान के पति समेत 15 लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

कस्बा अहेरीपुर में जलभराव की समस्या को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने ग्राम पंचायत को नाला खुदवाने को कहा था। चार दिन पहले प्रधान के पति बबलू मंसूरी की देखरेख में नाले की खुदाई शुरू हुई थी। शनिवार को कस्बा निवासी फौजी राजू भदौरिया के चबूतरा से नाला खुदवाना था। इस पर कहासुनी शुरू हुई। इसी बीच कुछ और लोग
विज्ञापन

भी आकर नाले की जगह को लेकर आपत्ति जताने लगे। बात बढ़ने पर एक तरफ प्रधान के पति और दूसरी तरफ ग्रामीणों के बीच पत्थर फेंके जाने लगे। जिसमें एक युवक चोटिल हो गया। सूचना पर एसडीएम भरथना इंद्रजीत सिंह, सीओ चंद्रपाल सिंह, बकेवर थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह और अहेरीपुर चौकी प्रभारी हेमंत सोलंकी आदि पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मौके पर जाकर डंडे फटकारे और ग्रामीणों को तितर बितर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान के पति बबलू मंसूरी समेत 15 ग्रामीणों को पकड़कर थाने ले गई। थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह ने बताया कि नाला की खुदाई को लेकर दो दिन पूर्व भी प्रधान के पति व राजू के बीच विवाद हुआ था। तब दोनों में समझौता हो गया था। शनिवार को फिर से मामले ने तूल पकड़ लिया। पुलिस जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी। किसी को भी कानून व्यवस्था से खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जब डंडे फटकारे। उसकी जद में कई निर्दोष ग्रामीण आ गए। पुलिस ने न सिर्फ उन्हें पीट दिया बल्कि पकड़कर थाने ले गई। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह ने बताया कि किसी निर्दोष व्यक्ति को न तो पीटा गया है और न ही कार्रवाई की जाएगी। बस कुछ लोगों को पूछताछ के लिए थाने लाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed