फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   other

Etawah News: सैफई सादगी से मनी होली, मुलायम सिंह को किया नमन

Thu, 09 Mar 2023 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Mar 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
other
सैफई। सादगी के साथ सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आवास पर सादगी के साथ होली मनाई गई। परिवार के साथ ही जनपद और बाहरी जिलों से आए कार्यकर्ताओं ने भी मुलायम सिंह के समाधिस्थल पर पहुंचकर नमन किया।
विज्ञापन

फूलो की होली के लिए चर्चित सैफई इस बार बिना शोर-शराबे के सादगी के साथ होली मनाई गई। बुधवार सुबह करीब चार बजे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने परिवार के साथ नुमाइश पंडाल में बने समाधि स्थल पर जाकर अपने पिता और सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव को नमन किया। सुबह आवास पर बने पंडाल में कार्यकर्ताओं से अखिलेश के साथ ही सपा के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव, राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव, पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव, पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव, कार्तिकेय यादव समेत परिवार सभी सदस्य मिले।
विज्ञापन

प्रदेशभर से आए कार्यकर्ताओं ने नेता जी को समाधिस्थल पर जाकर नमन किया। सपा मुखिया अखिलेश यादव मंच पर मौजूद अपने दोनों चाचाओं के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। वही शिवपाल सिंह यादव ने समाजवादी पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रो.रामगोपाल यादव के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। करीब तीन घंटे तक चले होली मिलन समारोह में प्रदेशभर से आए लोगों ने मंच पर आकर कविता पाठ करके मुलायम सिंह यादव को याद करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के अंत में सभी ने दो मिनट का मौन धारण करके नेता जी को नमन किया। इस मौके पर सुभाष यादव पूर्व राज्यमंत्री, प्रदीप यादव विधायक, आलोक शाक्य राज मंत्री, रामदेव महाराज, अरविंद यादव सदस्य जिला पंचायत, शिवराम सिंह यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष मंडी कर्मचारी संघ, सत्येंद्र यादव सदस्य जिला पंचायत ताखा आदि मौजूद रहे।

मुलायम सिंह यादव को समाधि स्थल पर नमन करने के बाद सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा कि...अबकी इन फूलों के रंग कहां उतने गहरे लगते हैं, इस बार तो मेलों के झूले भी ठहरे-ठहरे लगते हैं। वहीं पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित करने के बाद सोशल मीडिया पर लिखा कि यह होली बिना रंगों की है। नेता जी के बिना सैफई की हाली की कल्पना भी मुश्किल है। ईश्वर से प्रार्थना है कि हम सभी पर पूज्य नेताजी का स्नेह आशीर्वाद और विचारों का विविध रंग बरसते रहे। नेताजी हमारी स्मृतियों में सदैव अमर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed