फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   other

Etawah News: डिवाइडर से टकराई बाइक, पिता की मौत, मां-बेट घायल

Thu, 09 Mar 2023 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Mar 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
other
ताखा। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बृहस्पतिवार शाम अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार पिता की मौत हो गई, जबकि मां-बेटे घायल हो गए।
विज्ञापन

सुनील कुमार (29) अपनी पत्नी रितु व तीन वर्षीय बेटे अयांश निवासी लोकपुरा थाना करहल जिला मैनपुरी बृहस्पतिवार शाम को कन्नौज जाने के लिए बाइक से निकले थे। रास्ते में आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर संख्या 124 पर बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सुनील के हेलमेट न लगाए होने से सिर में गंभीर चोट आ गई। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।वहीं बेटे अयांश व रितु गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर एक्सप्रेसवे चौकी पुलिस व यूपीडा टीम पहुंच गई। घायलों को सैफई मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। थानाध्यक्ष ऊसराहार गंगादास गौतम ने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर घायलों को सैफई भेजा गया। वहीं मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। हेलमेट न पहने की वजह से सिर में गंभीर चोट आई है। इससे मौके पर ही मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

बढ़पुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बाइक और कार की भिड़ंत में विवेक निवासी अजब सिंह की मडिया तथा आरिफ निवासी कामेत को घायल हो गए। इकदिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक मैरिज होम के पास बाइक व पिकअप की टक्कर हो गई। इसमें ईशान वर्मा निवासी पेच वाली गली, ओमबीर निवासी पक्का बाग, राहुल निवासी यमुना तलहटी, सूर्यकांत निवासी तुलसी पुरवा घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत विक्रमपुर के पास पैदल जा रही रश्मि निवासी विक्रमपुर को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत मकसूद पुरा के पास ई-रिक्शा के पलट जाने से उसमें बैठे पांच वर्षीय तैमूर लड्डन पुत्र छोटे खान, मेहरून्निसा पुत्री तेजाब निवासी गण मेवाती टोला घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में उपचार दिलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed