{"_id":"6249e4f63822e44d8229fb43","slug":"other-etawah-news-knp689156187","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा को अभी किसी सहयोगी की जरूरत नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा को अभी किसी सहयोगी की जरूरत नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। प्रदेश में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार है। भाजपा को किसी नए सहयोगी की जरूरत नहीं है। जहां तक शिवपाल के भाजपा में शामिल होने की है तो इसका फैसला पार्टी हाईकमान करेगा। यह बात प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने रविवार को पत्रकारों के साथ चर्चा में कही।
सुमेर सिंह किला के विशिष्ट अतिथि गृह में उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि योगी सरकार के प्रथम कार्यकाल में शिक्षा व्यवस्था पटरी पर आई थी, दूसरे कार्यकाल में इसे गति मिलेगी। शैक्षिक वातावरण में सुधार करने के साथ शिक्षक-छात्र हित में नीतिगत निर्णय लिए जाएंगे। शैक्षिक वातावरण कैसे बने, इस दिशा में 100 दिन की नीतिगत योजना तैयार कर शीघ्र मुख्यमंत्री को सौंपी जाएगी। छात्र संघ चुनाव के सवाल पर कहा कि अभी पूर्व की ही स्थिति रहेगी। कुलपतियों के साथ बैठक के बाद ही निर्णय लिया जाएगा।
पेपर लीक मामले में उपाध्याय ने कहा कि इसको लेकर और कड़ाई बरती जाएगी। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों में पेपर लीक करने वालों को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त था और पेपर बाजारों में बिकते थे। अब तुरंत कार्रवाई की जा रही है। वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत, तीनों महामंत्री प्रशांत राव चौबे, अन्नू गुप्ता, शिवाकांत चौधरी, किसान मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री विकास भदौरिया आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
सरकार ने बीएड प्रवेश शुल्क कम किया
उपाध्याय ने बताया कि योगी सरकार ने बीएड प्रवेश परीक्षा का शुल्क कम कर
दिया है। बताया कि सामान्य श्रेणी, अन्य पिछड़ा वर्ग और यूपी के बाहर के उम्मीदवारों को 1500 के बजाय 1000 रुपये का भुगतान करना होगा। विलंब शुल्क भी 2500 रुपये से घटाकर 1600 रुपये कर दिया गया है। अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 750 से घटाकर 500 रुपये और विलंब शुल्क 1250 से घटाकर 800 रुपये कर दिया गया है। बीएड योग्य उम्मीदवारों को काउंसिलिंग शुल्क 1000 के बजाए 650 रुपये ही देना होगा।