{"_id":"605e1cc28ebc3ee64b5f2475","slug":"operation-stopped-due-to-the-strike-of-the-sanitation-workers-etawha-news-knp620109729","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते टाले गए ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते टाले गए ऑपरेशन
विज्ञापन
सैफई आयुर्विज्ञान संस्थान में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बाद वार्ड में विखरी पड़ी गंदगी
- फोटो : ETAWHA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में सफाई कर्मियों की हड़ताल के कारण शुक्रवार को अस्पताल में मरीजों के ऑपरेशन नहीं हो सके। इससे तीमारदार परेशान नजर आए। वहीं, अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आदेश कुमार ने बताया कि सफाई न होने से अस्पताल के डिब्बों में कचरा भरा हुआ है। मरीज को किसी तरह का इन्फेक्शन न हो, इसलिए ऑपरेशन नहीं किए गए।
मेडिकल यूनिवर्सिटी के सफाई कर्मी वेतन न मिलने की वजह से गुरुवार को हड़ताल पर चले गए थे। मांगे पूरी न होने पर उनकी हड़ताल शुक्रवार को भी जारी रही। कर्मचारी दिन भर प्रशासनिक भवन के सामने बैठकर प्रदर्शन करते रहे। सफाई कर्मियों की हड़ताल के चलते पीजीआई के अंदर ओपीडी व इमरजेंसी में गंदगी फैली रही। गंदगी व बदबू की वजह से मरीजों व तीमारदारों को भी दिक्कतें हुई।
सफाई कर्मचारियों की अगुवाई कर रहे बृजेश कुमार का कहना है कर्मचारियों को वेतन नहीं दिया गया तो वे काम पर नहीं लौटेंगे। होली का त्योहार सिर पर है और वेतन का भुगतान नहीं किया जा रहा है। अफसरों की ओर से केवल आश्वासन दिया जा रहा है। इस मामले में चिकित्सा अधीक्षक का कहना है कि देर शाम सफाई कर्मियों के बैंक खाते में वेतन का भुगतान भेज दिया गया है। साथ ही कर्मचारियों को भी काम पर लौटने के लिए संदेश भेजा गया है।
विज्ञापन
इलेक्ट्रीशियनों की भी हड़ताल जारी
सैफई। पीजीआई के इलेक्ट्रीशियनों की भी हड़ताल 16 मार्च से लगातार जारी है। वे छह माह का वेतन न मिलने से नाराज हैं। पीजीई की विद्युत व्यवस्था की देखभाल राजकीय निर्माण निगम इकाई इटावा करता है। यहां पर ठेकेदार के माध्यम से 50 इलेक्ट्रीशियन काम करते हैं।
इन्हें छह माह के वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. राजकुमार का कहना है कि अभी तक उनके पास इलेक्ट्रीशियनों की वेतन संबंधी मामले की फाइल नहीं आई है। फाइल आने पर समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।