{"_id":"647a30ae2836a533910c1fb9","slug":"only-three-units-of-blood-left-in-the-blood-bank-etawha-news-c-12-1-265797-2023-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: ब्लड बैंक में महज तीन यूनिट खून बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: ब्लड बैंक में महज तीन यूनिट खून बचा
Fri, 02 Jun 2023 11:40 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Fri, 02 Jun 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
(फोटो संख्या 12) ब्लड बैंक में स्टॉक को प्रदर्शित करता बोर्ड। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। जिला अस्पताल परिसर स्थित ब्लड बैंक में खून की भारी किल्लत है। शुक्रवार को महज तीन यूनिट खून ही बचा। खून की इतनी कमी के बाद भी मई में एक भी रक्तदान शिविर नहीं लगा। इससे पूर्व मार्च में भी किसी संगठन ने रक्तदान शिविर नहीं लगाया। पांच महीने में ऐसा दो बार हो चुका है जब एक भी रक्तदाता रक्तदान करने नहीं आया और न किसी संगठन ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया।
ब्लड बैंक की काउंसलर रजनी निगम ने बताया कि इस साल जनवरी में एक फरवरी में चार व अप्रैल में तीन रक्तदान शिविर आयोजित हुए। कुल मिलाकर 171 यूनिट खून मिला था। इनमें सबसे ज्यादा अप्रैल महीने में तीन शिविर से 98 यूनिट खून मिला। काउंसर के अनुसार पहला शिविर 29 जनवरी को राहतपुर स्थित श्रीशंकर धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय में आयोजित हुआ, जिसमें 30 यूनिट ब्लड मिला।
दूसरा शिविर नौ फरवरी को बैंक ऑफ बड़ौदा में लगा, जिसमें 20 यूनिट खून मिला। 24 फरवरी को एक्सिस बैंक कर्मियों ने सात यूनिट खून दिया था। 25 फरवरी को मदर डेयरी में रक्तदान शिविर आयोजित हुआ जिसमें 22 यूनिट खून मिला। 27 फरवरी को पीएसी बटालियन के रक्तदान शिविर में पांच यूनिट खून मिला। फरवरी में चार शिविर में 54 यूनिट खून मिला।
विज्ञापन
बताया कि मार्च महीने में ब्लड बैंक में कोई भी रक्तदान शिविर आयोजित नहीं हो सका। अप्रैल महीने में तीन रक्तदान शिविर लगे। इस महीने कुल 98 यूनिट खून मिला। पहला रक्तदान शिविर जिला कारागार में चार अप्रैल को लगा जिसमें 38 यूनिट, 12 अप्रैल को पंजाब नेशनल बैंक के शिविर में 20 व 23 अप्रैल को संत निरंकारी मंडल के रक्तदान शिविर में 40 यूनिट खून मिला।
वर्जन
रक्तदान शिविर के लिए लगातार संगठनों व सरकारी कार्यालयों से संपर्क करते रहते हैं। हर महीने 250 से लेकर 300 यूनिट खून ब्लड बैंक में आता है। छह जून को स्काउट गाइड की ओर से ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजित होगा। डॉ.नीतू द्वेदी, ब्लड बैंक प्रभारी
डॉ.अनिल बने महिला अस्पताल के सीएमएस
इटावा। जिला महिला अस्पताल के वरिष्ठ परामर्शदाता व सर्जन डॉ. अनिल कुमार महिला अस्पताल के सीएमएस होंगे। डॉ.कजली गुप्ता के स्थानांतरण के बाद सर्जन डॉ.राम बिहारी प्रभारी सीएमएस के रूप में कार्यभार संभाल रहे थे। (संवाद)