{"_id":"5f11ac178ebc3e63623bc5ab","slug":"only-77-out-of-9858-migrants-join-the-counseling-program-etawha-news-knp5716501188","type":"story","status":"publish","title_hn":"काउंसलिंग प्रोग्राम में 9858 में से केवल 77 प्रवासी हुए शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काउंसलिंग प्रोग्राम में 9858 में से केवल 77 प्रवासी हुए शामिल
विज्ञापन
कोरोना महामारी के बीच बेरोजगार होकर गांव लौटे जिले के 9858 प्रवासी कामगारों में केवल 77 ने सेवायोजन विभाग से आयोजित काउंसलिंग प्रोग्राम में अब तक हिस्सा लिया है।
शुक्रवार को भरथना ब्लॉक में आयोजित कार्यक्रम में महज 13 मजदूर ही पहुंचे। जिला सेवायोजन अधिकारी सचिन कुमार का कहना है कि यह प्रोग्राम प्रवासियों की कौशल क्षमता के हिसाब से उन्हें रोजगार, धंधों के बारे में सुझाव देने के लिए चलाया जा रहा है।
जिला सेवायोजन अधिकारी सचिन कुमार ने बताया कि उनके यहां 9858 प्रवासी श्रमिक पंजीकृत हैं। इनमें 1405 टेक्निकल और 8453 गैर टेक्निकल प्रवासी श्रमिक हैं।
बताया 14 जुलाई को इटावा के प्रवासी श्रमिकों की काउंसलिंग हुई। इसमें 29 श्रमिकों का मार्गदर्शन किया गया। साथ ही उन्हें सरकार की योजनाओं के बारे में बताया गया। पूछने पर उचित परामर्श दिया गया।
विज्ञापन
ब्लॉक स्तर पर आयोजित होने वाले इन शिविरों में बीडीओ को नोडल अधिकारी बनाया गया है। बताया दूसरा शिविर 16 जुलाई को ब्लॉक महेवा के सभागार में आयोजित हुआ, जिसमें 35 प्रवासी श्रमिक आए।
तीसरा शिविर 17 जुलाई को भरथना ब्लॉक सभागार में आयोजित हुआ। इसमें 13 प्रवासी श्रमिक आए। काउंसलिंग के लिए प्रवासी श्रमिकों को एसएमएस कर जरिए अवगत कराया जा रहा है।
अभी पांच शिविर और आयोजित होंगे। इनमें 20 जुलाई को ब्लाक ताखा, 21 को सैफई, 23 को जसवंतनगर, 24 को बढ़पुरा, 28 को बसरेहर एवं 30 जुलाई को चकरनगर में ब्लॉक सभागार में शिविर आयोजित होंगे।