{"_id":"635ebe565f9b4d79c625ea0d","slug":"online-trading-and-shopping-mall-giving-problem-to-traders-etawah-news-knp725720062","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन ट्रेडिंग और शॉपिंग मॉल कर रहे व्यापारियों को बर्बाद : कंछल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन ट्रेडिंग और शॉपिंग मॉल कर रहे व्यापारियों को बर्बाद : कंछल
विज्ञापन
इटावा। ऑनलाइन ट्रेडिंग और बढ़ रहे शॉपिंग मॉल से खुदरा व्यापारी बर्बाद हो रहे हैं। ये बात उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने रविवार को प्रदेश कार्य समिति की बैठक से पूर्व पत्रकार वार्ता में कही।
उन्होंने ऑनलाइन ट्रेडिंग का रजिस्ट्रेशन बंद करने की मांग की। कहा कि इस पर 20 प्रतिशत विकास कर लगाया जाए, ताकि कीमत सामान्य बाजार के बराबर आ सके। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि देश में करीब सात करोड़ व्यापारी हैं। फिर भी उनकी दुकानों, आवासों आदि पर चेकिंग कर बदनाम किया जाता है। उन्होंने सरकार से कार्रवाई बंद करने की मांग की।
उधर संगठन की 17 वर्ष बाद इटावा में सुुंदरपुर मोड़ स्थित वाटिका में बैठक हुई। इसमें 35 जिलाध्यक्ष व प्रांतीय पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में कई प्रस्तावों पर मोहर लगाई गई। इसमें श्रम बंधु की बैठक नियमित करने, विद्युत बंधु समिति का गठन, पंजीकृत व्यापारियों को दस लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा देने के प्रस्ताव रखे गए।
विज्ञापन
बताया कि 2023 में संगठन के 50 वर्ष पूरे होने पर प्रदेश में स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष संतोष सिंह चौहान ने प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल का 21 किलो की माला पहनाकर व तलवार भेंट कर स्वागत किया। प्रदेश महामंत्री रमेश अग्रहरि, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. एके शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष कमल गुप्ता, प्रदेश मंत्री नवीन यादव, संयुक्त मंत्री शिव कुमार सिंह चौहान, प्रदेश मंत्री विवेक पोरवाल, युवा प्रांतीय संगठन मंत्री अब्दुल जब्बार उपस्थित रहे।