फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   online study is not burden

ऑनलाइन पढ़ाई में मोबाइल नहीं बनेगा बाधा

Sat, 18 Jul 2020 05:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 05:33 PM IST
विज्ञापन
online study is not burden
अब छात्र-छात्राओं की ऑनलाइन पढ़ाई में मोबाइल बाधा नहीं बनेगा। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने इस गंभीर समस्या का हल भी निकाल लिया है। जिन छात्र-छात्राओं के पास मोबाइल नहीं है।
विज्ञापन

नके अभिभावकों को बुलाकर स्टडी मैटेरियल उनके घर भेजा जाएगा। यह मैटेरियल डाक से भी बच्चों के घरों तक भेजा जा सकता है।
कोरोना महामारी के कारण मार्च से ही एक भी दिन विद्यालय नहीं खुले हैं। नए शिक्षा सत्र की शुरुआत बगैर स्कूल खुले ही हुई।
अब ऑनलाइन पढ़ाई हो रही है। सबसे बड़ी समस्या यह है कि बच्चों और अभिभावकों के पास मोबाइल नहीं है।
कुछ बच्चे अपने अभिभावकों के मोबाइल से पढ़ रहे थे, लेकिन लॉकडाउन खत्म होने के बाद अभिभावक अपने काम पर जाने लगे हैं ऐसे में बच्चे बिना मोबाइल के रह गए।
विज्ञापन

जिले भर के विद्यालयों में करीब 76 हजार छात्र-छात्राएं पंजीकृत है। जिनमें करीब 40 से 50 फीसदी छात्र छात्राएं ऑन लाइन पढ़ाई से नहीं जुड़ सके है।
इस संबंध में डीआईओएस राजू राणा ने सभी विद्यालयों के लिए दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। इसमें कहा गया है कि अभिभावकों के माध्यम से स्टडी मैटेरियल बच्चों के घरों तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यदि यह संभव न हो सके तो फिर डाक के माध्यम से भी यह मैटेरियल बच्चों के घरों तक पहुंचाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed