{"_id":"604db2b9b7103174ac404929","slug":"one-worker-died-and-four-injured-due-to-overturning-mixer-machine","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटावा में दर्दनाक हादसा: मिक्सर मशीन पलटने से एक मजदूर की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा में दर्दनाक हादसा: मिक्सर मशीन पलटने से एक मजदूर की मौत, चार घायल
Sun, 14 Mar 2021 12:26 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 14 Mar 2021 12:26 PM IST
विज्ञापन
मृतक गणेश की फाइल फोटो व मिक्सर मशीन
- फोटो : अमर उजाला
इटावा जिले में लवेदी थाना क्षेत्र के सबदलपुर-दाउदपुर मार्ग पर मिक्सर मशीन पलटने से एक मजदूर की मौत हो गई। जबकि हादसे में चार लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
बकेवर थाना के भरईपुर गांव निवासी गणेश दिवाकर (45) सहसों पंचायत घर में लेंटर डालकर रविवार सुबह साथी मजदूरों के साथ ट्रैक्टर से घर लौट रहे थे। तभी सब्दलपुर-दाउदपुर मार्ग पर ट्रैक्टर में लगी मिक्सर मशीन अनियंत्रित होकर पलट गई।
हादसे में गणेश दिवाकर, चंद्र किशोर, नाहर सिंह, प्रबल प्रताप व कुलदीप गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस घायलों को महेवा सीएचसी लेकर गई, जहां मजदूर गणेश की मौत हो गई। डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल प्रबल प्रताप को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।