{"_id":"59247a044f1c1ba93e535ed0","slug":"one-way-traffic-system-in-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में वन वे ट्रैफिक लागू, जाम से मिलेगी निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में वन वे ट्रैफिक लागू, जाम से मिलेगी निजात
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Tue, 23 May 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
शास्त्री चौराहे पर वाहनों की आवाजाही नियंत्रित करने के लिए तैनात फोर्स।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में आए दिन लगने वाले जाम की समस्या को देखते हुए वन वे ट्रैफिक सिस्टम लागू किया गया है। सुबह नौ से रात नौ बजे तक भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं करेंगे। इसके लिए शहर में 18 प्वाइंट बनाए गए हैं। जिन पर पुलिस तैनात रहेगी।
विज्ञापन
एसएसपी वैभव कृष्ण को लोगों ने शहर में लगने वाले जाम की समस्या से अवगत कराया। इसके बाद उन्होंने पुलिस अमले के साथ पूरे शहर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शहर कोतवाल को अतिक्रमण हटवाने के निर्देश दिए। पुलिस ने बल्देव चौराहे से लेकर साबितगंज, रामगंज चौराहे से बस स्टैंड तक व नौरंगा बाद से लेकर तिकोनिया तक अतिक्रमण हटवा दिया था। इसके बाद एसएसपी ने अधिकारियों से जाम की समस्या से निजात पाने के लिए विचार विमर्श किया। शहर में वन वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू कराने का फैसला लिया। संचालन व्यवस्था की देखरेख के लिए एक निरीक्षक एक उप निरीक्षक के अलावा 10 एचसीपी व 43 सिपाहियों को लगाया गया है।
विज्ञापन
इन रूटों पर रहेगा वन वे
रेलवे स्टेशन से यात्रियों को शहर में ले जाने वाले आटो के अलावा अन्य वाहन ईदगाह तिराहे, बलराम सिंह चौराहा, पक्का तालाब चौराहा, पुरबिया टोला होकर सीओ सिटी चौराहे पहुंचेंगे। वहां से तिकोनियां नौरंगाबाद चौराहा होते हुए शास्त्री चौराहा पहुंचेंगे। इसके अलावा रोडवेज तिराहे से बाजार की ओेर जाने वाले वाहन तकिया तिराहे गाड़ीपुरा चौराहा, गाड़ीपुरा तिराहा, बल्देव चौराहा होकर सीओ सिटी कार्यालय चौराहे पहुंचेंगे। यहां से तिकोनिया होते हुए शास्त्री चौराहा पहुंचेंगे। सुबह नौ बजे से रात नौ बजे तक शहर में भारी वाहनों के प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन
चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती
शहर में भारी वाहन प्रवेश न कर सकें, इसके लिए शास्त्री चौराहे पर एक एचसीपी और दो सिपाही तैनात रहेंगे। इसके अलावा एक एचसीपी व दो सिपाही पक्का तालाब चौराहे पर, एक एचसीपी व दो सिपाही नौरंगा चौकी के पास, नौरंगा बाद चौराहे पर एक एचसीपी के अलावा दो सिपाही तिकोनिया पर रहेंगे। एक एचसीपी व दो सिपाही नगर पालिका चौराहे पर, दो सिपाही राजागंज चौराहे, दो सिपाही बल्देव चौराहे, दो सिपाहियों के अलावा सीओ चौराहे पर एक एचसीपी के अलावा दो सिपाहियों को तैनात किया गया है। तहसील चौराहे के पास पुराना बस स्टैंड रोड पर दो सिपाही, रोडवेज तिराहे के पास दो सिपाही और एक एचसीपी तैनात रहेंगे। वही रामगंज चौराहा के पास पुलिस फोर्स तैनात रहेगा। इस पूरी टीम को अपडेट करने के लिए पूरे शहर में एक उपनिरीक्षक के साथ छह पुलिस कर्मियों की टीम रहेगी। पूरे शहर की वन वे ट्रैफिक व्यवस्था की निगरानी के लिए एक निरीक्षक को भी तैनात किया गया है।
वर्जन
शहर में जाम बड़ी समस्या है। इससे निजात दिलाने के लिए कई प्रमुख मार्गों पर वनवे ट्रैफिक व्यवस्था लागू की गई है।
वैभव कृष्ण, एसएसपी, इटावा