{"_id":"6217c79336557b54565149a8","slug":"one-student-returned-two-people-trapped-in-ukraine-etawah-news-knp682394228","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक छात्र लौटा, दो लोग यूक्रेन में फंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक छात्र लौटा, दो लोग यूक्रेन में फंसे
विज्ञापन
यूक्रेन से वापस आया एमबीबीएस का छात्र अंशुल राठौर
- फोटो : ETAWAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकेवर। कस्बे का एक छात्र और एक अन्य व्यक्ति यूक्रेन की राजधानी कीव में फंसे हैं। गुरुवार को रूस के हमले के बाद परिवार के लोगों ने वीडियो कॉल पर कई बार फोन पर उनका हाल जाना। दोनों ने अभी कीव में हालात सामान्य होने की जानकारी दी है। एमबीएस का एक छात्र 17 फरवरी को इटावा लौट आया था।
बकेवर क्षेत्र के कुडरिया गांव निवासी वकील अरविंद राठौर का मझला पुत्र अंशुल राठौर यूक्रेन में एमबीबीएस की पढाई करने गया था। युद्ध के हालात बनने पर वह 17 फरवरी को लौट आया था।
अंशुल ने बताया कि उस समय तक युक्रेन में कोई हमला नहीं हुआ था। किंत यूक्रेन प्रशासन और भारतीय दूतावास ने एडवाईजरी जारी कर दी थी। जिसमें कहा था कि अन्य देशों के जो छात्र जाना चाहें वह जा सकते हैं। फोन पर सूचना देने पर पिता ने वहां से तत्काल निकलने के लिए कहा था।
विज्ञापन
अभी छात्र समेत दो लोग फंसे हैं। पटेल नगर के मनोज पाठक का पुत्र शुभ पाठक कीव में बीटेक की पढ़ाई करने गया है। शिक्षिका मां उसकी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।
गुरुवार को रूसी सेना के हमले के बाद मनोज ने कई बार फोन कर बेटे का हाल जाना। मनोज ने बताया कि बेटे से बात हो रही है। अभी कीवी हालात सामान्य हैं। बेटे ने यह भी बताया कि भारतीय दूतावास ने सामान तैयार रखने की एडवाइजरी जारी कर दी है। ताकि जरूरत पड़ने पर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा सके।
हवाई उड़ान शुरू होने की स्थिति में भारत भिजवाने की व्यवस्था की जाएगी। जयदीप पांडेय कीव में फार्मा कंपनी में अधिकारी हैं। वह वहां दस साल से कार्यरत हैं। परिवार के लोग जयदीप से संपर्क बनाए हैं।