फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   One killed, two injured in road accident

सड़क हादसे में एक की मौत, दो घायल

Fri, 07 Jan 2022 10:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
One killed, two injured in road accident
इटावा। जिले के अलग-अलग स्थानों पर शुक्रवार को हुए सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पहली घटना फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के भरथना रोड पर शुक्रवार को हुई। यहां हाईवे ओवरब्रिज के पास बाइकों की भिड़ंत में भरथना चौराहा निवासी शिवदयाल शर्मा के बेटे अनिल शर्मा (35) की मौत हो गई।
विज्ञापन

अनिल शर्मा मूल रूप से औरैया जिले के चिंपुनी के पास मकरंदपुर गांव के रहने वाले थे। उनका इटावा में लकड़ी का कारोबार है। शुक्रवार को सुबह वह दुकान पर जा रहे थे, उसी समय बाइकों की भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर परिजन उन्हें अस्पताल लेकर गए, वहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनका पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
दूसरी घटना भी फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के राम नगर चौराहे के पास हुई, जहां पैदल जा रही रामनगर निवासी दिनेश कुमार की पत्नी नीलम को तेजी से आ रहे आटो ने टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गई।

तीसरी घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत पिलुआ हनुमान मंदिर के पास हुई, जहां एक ट्रैक्टर ने स्कार्पियो में टक्कर मार दी, जिससे स्कार्पियो में सवार कोतवाली क्षेत्र के घटिया अजमत अली निवासी मानिक चंद्र का बेटा मोनू घायल हो गया।
सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed