{"_id":"616dadb3c166467da651cf3a","slug":"one-cow-dies-in-gaushala-another-sick-etawah-news-knp6589490123","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोशाला में एक गोवंश की मौत, दूसरा बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोशाला में एक गोवंश की मौत, दूसरा बीमार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। बसरेहर ब्लॉक की ग्राम पंचायत बहादुरपुर लोहिया बख्तियारपुर की गोशाला में एक गोवंश की मौत हो गई, जबकि दूसरा गोवंश बीमार है। उसकी आंख भी कौओं ने फोड़ दी है। इलाकाई लोगों का कहना है कि पर्याप्त भूसा व हरा चारा न मिलने से गोवंश बीमार होकर दम तोड़ रहे हैं।
उधर, गोवंश की मौत होने की सूचना पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी (सीवीओ) डॉ. विनीत कुमार पांडेय ने गोशाला का निरीक्षण कर गोवंशों का हाल देखा। इस दौरान पशु चिकित्सक ने टीम के साथ बीमार गोवंशों का उपचार किया।
ग्राम पंचायत बहादुरपुर लोहिया बख्तियारपुर के पास बनी गोशाला में डेढ़ सौ से अधिक गोवंश रखे गए थे। छोटी सी गोशाला में इतनी अधिक संख्या में गोवंश रखे जाने से उनकी सही तरीके से देखभाल नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
न ही पर्याप्त मात्रा में भूसा और न ही हरा चारा ही मिल पा रहा है। इससे गोवंश बीमार होकर दम तोड़ रहे हैं। सोमवार को गोशाला में एक गोवंश ने दम तोड़ दिया, जबकि एक गोवंश की हालत ठीक नहीं है।
कर्मचारियों की अनदेखी के चलते कौओं ने इस गोवंश की आंख फोड़ दी है। इस गोशाला में पहले भी कई गोवंशों की मौत हो चुकी है। सोमवार को गोवंश की मौत की खबर मिलने पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी टीम के साथ गोशाला पहुंचे और गोशाला का निरीक्षण कर गोवंशों का हाल देखा।
डॉक्टर मंजू दोहरे ने टीम के साथ बीमार गोवंशों का इलाज किया। बताया गया कि रविवार को हुई बारिश के चलते गोशाला में कई जगह पर दलदल हो गया है। इससे भी गोवंशों को दिक्कत हो रही है।
गोवंश दलदल में फंस रहे हैं। इधर, सीवीओ ने बहादुरपुर के साथ ही चौबिया, जैनपुरा, अगुपुर, गोपालपुर, परौली रमायन समेत कई गोशालाओं का भी मुआयना किया। इस दौरान पूर्व प्रधान अशोक यादव समेत कई लोग मौजूद रहे।