{"_id":"61d09af879411d0f16302486","slug":"on-the-spot-disposal-of-cases-of-illegal-occupations-etawah-news-knp6729845166","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध कब्जों के मामलों का मौके पर करें निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध कब्जों के मामलों का मौके पर करें निस्तारण
विज्ञापन
जसवंतनगर। संपूर्ण समाधान दिवस में अवैध कब्जों से संबंधित शिकायतों के निराकरण के लिए राजस्व, पुलिस की संयुक्त टीमें मौके पर जाकर मामलों का निस्तारण करेंगी।
डीएम श्रुति सिंह ने तहसील जसवंतनगर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जन शिकायतें सुनने के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा कि शिकायत के निस्तारण की सूचना शिकायतकर्ता को जरूर मुहैया कराई जाए।
तहसील जसवंतनगर 38 फरियादियों ने शिकायती पत्र प्रस्तुत किए, जिसमें चार शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। हनुमंत सिंह निवासी वार्ड नंबर दो सिसहाट ने प्रधानमंत्री आवास दिलाने, राहुल कुमार निवासी नगलाकेहरी ने वरासत दर्ज कराने।
विज्ञापन
रामानंद तिवारी ने बंद नहर की गूल को खुलवाने, राजू निवासी फक्क्ड़पुर ने रास्ते पर बनी दीवार को हटाने, मुन्ना लाल ने ग्राम धरवार स्थित गाटा सं 737/5 की पैमाइश कराने।
सुरजीत सिंह, अजीत सिंह, शिल्पा ने दुकान आवंटन के लिए पालिका जसवंतनगर में जमा की गई धनराशि वापस दिलाने, राजपुर के निवासियों ने रेलवे फाटक से सुघर सिंह के मकान तक सड़क ठीक कराने की मांग रखी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने पुलिस विभाग से संबंधित, मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार राय ने विकास से संबंधित शिकायतों को सुना।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा भगवानदास, डीएफओ अतुल कांत शुक्ला, एसडीएम नम्रता सिंह, डीडीओ दीन दयाल वर्मा, पीडी डीआरडीए जयकेश त्रिपाठी, डीआईओएस राजू राणा, कृषि अधिकारी अभिनंदन सिंह, बीएसए उमानाथ, दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी प्रशांत कुमार, डीसी मनरेगा शौकत अली, तहसीलदार जसवंतनगर अशोक कुमार सिंह मौजूद रहे।
एक भी शिकायत का नहीं हुआ निस्तारण
सैफई। शनिवार को नए साल के पहले दिन एसडीएम ज्योत्सना बंधु की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस में 11 शिकायतें दर्ज हुई। एक भी शिकायत का निस्तारण नहीं हो सका।
काशीपुर गांव के राजेंद्र सिंह ने बताया कि ग्राम भगवतीपुर में 2007 में जमीन खरीदी थी। जहां दबंगों द्वारा जबरदस्ती मिट्टी की खुदाई कर ली। नगला सुभान निवासी कृपाल सिंह ने बताया कि हमारी फसल को आवारा जानवर खा गए हैं।