फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   on mahavirJayanti procession out

झांकियों में दिखे जन्म से मोक्ष तक के दृश्य

Fri, 03 Apr 2015 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Fri, 03 Apr 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
on mahavirJayanti procession out

दुनिया को जीओ और जीने दो का संदेश देने वाले जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी की जयंती गुरुवार को धूमधाम के साथ आचार्य सुंदर सागर जी महाराज के सानिध्य में मनाई गई। ऐरावत हाथी की झांकी ने लोगाें ने मन मोह लिया। झांकि याें की श्रद्धालृु महिलाआें ने जगह जगह आरती उतारी।

विज्ञापन


शोभायात्रा तकिया आजाद गान से आचार्य सुंदरसागर के  सानिध्य में शुरू हुई। सबसे आगे पांच युवा घोड़ों पर सवार होकर देव जैन धर्म का संदेश दे रहे थे। ऐरावत हाथी पर श्री जी को लेकर वीरेंद्र कुमार जैन सवार थे। माता त्रिशला का दरबार एवं कलश अपनी अद्भुत छटा बिखेर रहा था।
विज्ञापन


मां पद्मावती का भव्य शृंगार के साथ भगवान महावीर स्वामी की माता त्रिशला का सोलह स्वप्न, सौधर्म इंद्र पाडुक शिला पर जाते हुए, इंद्र देवता क्षीर सागर से जल लाकर  पाण्डुक शिला पर सौधर्म इंद्र देवताओं के साथ जलाभिषेक करती हुई झांकियां आध्यात्मिकता का संदेश दे रही थी। महिलाएं पालने में बालक महावीर को झूला झूला रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवीन रथ पर श्रीजी को लेकर विनोद कुमार जैन तथा सुबोध कुमार जैन बैठे हुए थे। जबकि सारथी के  रूप में सुधीर कुमार जैन, इंद्र मनोज कुमार जैन एलआईसी, राजेश कुमार जैन, जयवीर सिंह एवं लालजी जैन सवार थे। प्राचीन रथ पर इंद्र रमेश चद्र जैन, कुबेर इंद्र सुभाष चद्र जैन, सारथी राजवीर जैन, एवं इंद्र महेशचंद्र जैन, सर्वेश जैन, सधीर जैन, कमल जैन चल रहे थे।

शोभायात्रा में अध्यक्ष बीरेंद्र कुमार जैन, महामंत्री मनोज कुमार जैन, अतुलवीर जैन, विकास समिति के  अध्यक्ष सुदर्शन जैन, नशिया जी मंदिर समिति के महामंत्री आकाशदीप  जैन, विनोद जैन, महावीर जैन, लालजी जैन, धर्मेंद्र जैन, बृजेश जैन, विकास जैन, विक्की जैन, बब्लू जैन, रमेश चंद्र जैन, विनोद  कुमार जैन, जयवीर जैन के अलावा, महिलामंडल की अमृता जैन का भी शोभायात्रा में सहयोग रहा।

शोभायात्रा में विधायक सदर रघुराज सिंह शाक्य, पालिका चेयरमैन कुलदीप गुप्ता संटू भी शािमल हुए। जसवंतनगर संवाददाता के अनुसार क्षेत्र में शोभायात्रा निकाली गई। इसमें जैन धर्म के काफी लोग शामिल हुए। शोभायात्रा ने क्षेत्र भर का भ्रमण किया।

भरथना प्रतिनिधि के मुताबिक मोहल्ला ब्रजराज नगर स्थित दिगंबरजैन मंदिर में भगवान महावीर स्वामी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने भगवान महावीर स्वामी के गर्भ एवं जन्म कल्याण की अदभुत झांकी का नाटय रूपांतरण पेश किया।


इसमें आशी, नन्ही, चुनमुन, अक्षिता, अंशिका, गुनगुन एवं अटल आदि बच्चों ने भाग लिया। पालकी द्वारा भगवान महावीर स्वामी को मंदिर परिक्रमा भी कराई गई। कार्यक्रम में सत्येंद्र प्रकाश जैन, नीरज जैन, प्रशांत जैन, नरेश जैन चक्रेश जैन, दीपू, रिंकू, रोमी एवं जैकी ने भाग लिया। संचालन पं संदीप शास़्त्री ‘मेहगांव‘ ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed