फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Old machine removed, date for installation of new one not fixed

Etawah News: पुरानी मशीन हटवाई, नई लगवाने की तारीख तय नहीं

Sun, 25 Feb 2024 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Feb 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
Old machine removed, date for installation of new one not fixed
इटावा/सैफई। मियाद पूरी कर चुकी मेडिकल कॉलेज की 17 सल पुरानी सीटी स्कैन मशीन को आखिरकार कंडम घोषित करके शनिवार को हटवा दिया गया। हालांकि इसके स्थान पर नई मशीन को कब लगेगी, इसकी तारीख निर्धारित नहीं है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी ट्रामा सेंटर में वर्ष 2007 से सीटी स्कैन लगवाई गई थी। 17 साल पुरानी मशीन में लगभग एक साल से बराबर खराबी आ रही थी। यह हर दूसरे-तीसरे दिन बंद हो रही थी। ऐसे में नई मंगवाने के लिए पत्र लिखा गया था। इस पर फिलिप्स कंपनी के इंजीनियरों ने दिसंबर में सर्वे किया था और जल्द ही मशीन उपलब्ध कराने के लिए कहा था। पर लगभग ढाई महीने बाद भी मशीन नहीं आ सकी। मशीन कब तक आएगी, इसकी भी तारीख निर्धारित नहीं है। हालांकि इस बीच शनिवार को पुरानी मशीन को हटवा दिया गया है। ऐसे में मरीजों को अब सीटी स्कैन की जगह एमआरआई की सेवा ही मिलेगी। एमआरआई में अधिक समय लगने की वजह से कई मरीज वेटिंग में हैं।
विज्ञापन




पुरानी मशीन को हटवा दिया गया है। नई के लिए सर्वे हो चुका है। कंपनी के प्रतिनिधियों से बात की गई है। उनकी ओर से मार्च की शुरुआत तक मशीन उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- डॉ. एसपी सिंह, चिकित्सा अधीक्षक, सैफई मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed