फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Officers are taking cold air, Janardan does not even have water

अधिकारी ले रहे ठंडी हवा, जनता जनार्दन को पानी भी नहीं

Fri, 22 Apr 2022 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Officers are taking cold air, Janardan does not even have water
लि अस्पताल में आरओ प्लांट में लगे दोनों वाटर कूलर बंद - फोटो : ETAWAH
इटावा। जिला अस्पताल और सरकारी कार्यालयों में तीमारदारों व फरियादियों को भीषण गर्मी में भी ठंडा पानी नसीब नहीं हो रहा है। कहने को तो कार्यालयों के परिसर में आरओ और वाटर कूलर लगे हैं लेकिन वे खराब पड़े हैं। फरियादियों को केवल प्यास बुझाने में 10 से 20 रुपये तक खर्च करने पड़ते हैं। वाटर कूलर खराब होने की शिकायतें लोगों ने कई बार कीं लेकिन एसी में बैठने वाले अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल
डॉ भीमराव आंबेडकर संयुक्त जिला अस्पताल में सुबह ओपीडी में मरीजों की लाइन लगी है और इमरजेंसी में चौबीसों घंटे मरीज, तीमारदार आते रहते हैं। अस्पताल के भूतल पर लगा आरओ प्लांट और दो वाटर कूलर खराब पड़े हैं। भीषण गर्मी में अस्पताल आने वाले तीमारदार ठंडे पानी के लिए परेशान रहते हैं। मरीज के पास रुकने वाले तीमारदारों के प्रतिदिन 20 रुपये केवल ठंडा पानी में खरीदने में खर्च हो जाते हैं। सीएमएस और जनप्रतिनिधियों तक कई बार शिकायतें पहुंचीं लेकिन आरओ प्लांट व वाटर कूलर ठीक नहीं हुए।
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय
जिले के स्वास्थ्य विभाग के मुखिया सीएमओ के कार्यालय का वाटर कूलर भी खराब पड़ा है। कार्यालय में गेट से घुसते ही अंदर वाटर कूलर लगा है। यहां दिव्यांग मेडिकल प्रमाणपत्र बनवाने आते हैं। उन्हें ठंडे पानी के लिए भटकना पड़ता है। यहां तो पास कोई दुकान भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन
रेलवे स्टेशन वैसे तो जंक्शन का दर्जा पा चुका है। यहां हजारों यात्रियों का आना जाना रहता है। रेलवे स्टेशन परिसर में बाहरी तरफ ठंडे पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। अंदर प्लेटफार्म पर स्टेंड पोस्ट लगे हैं परंतु उनमें भी ठंडा पानी अब नहीं आता।
बस स्टैंड
रोडवेज बस स्टेंड पर तो खुला खुल है। ठंडा पानी पीना है तो 10 रुपये की बोतल खरीदो। यहां पूरे परिसर में यात्रियों के लिए पेयजल की कोई सुविधा नहीं है।
तालाबों का भी पुरसा हाल नहीं
चकरनगर। ग्राम पंचायतों के ज्यादातर तालाब सूखे पड़े हैं। इससे छुट्टा गोवंश पानी के लिए भटक रहे हैं। हरि किशोर तिवारी, अशोक सिंह चौहान मनोज मिश्रा आदि ने प्रशासन ने तालाब भरवाने की मांग की है। बीडीओ सतीश चंद्र पांडे ने कहा कि तालाबों में पानी भरने का आदेश एक माह पूर्व ही दिया जा चुका है। तालाबों नहीं भराए गए हैं तो इसकी जांच की जाएगी।

वर्जन
सीएमओ डा.भगवान दास का कहना है कार्यालय में नीेचे लगा वाटर कूलर खराब है, जिसे कई बार सही करवाया। इसे इसे हटवा देंगे। रही बात जिला अस्पताल की सीएमएस से बात होने पर उन्होंने वाटर कूलर चालू होने की बात कही है, लेकिन फिर भी पत्र लिख रहे हैं। जिससे मरीजों को पेयजल की समस्या का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed