फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   OCB blown for days due to failure of sub-station

बिजली उपकेंद्र पर फाल्ट होने से आए दिन फुंक रही ओसीबी

Fri, 17 Jul 2020 06:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 06:09 PM IST
विज्ञापन
OCB blown for days due to failure of sub-station
नगर के कैस्त स्थित बिजली उपकेंद्र में रोजाना फाल्ट होने से नगर में ट्रांसफार्मर और लाइनें फुंक रही हैं। लोगों को 24 घंटे में से बमुश्किल 8-10 घंटे भी बिजली मयस्सर नहीं हो रही है।
विज्ञापन

उपकेंद्र में कोई न कोई 11 केबीए की ओसीबी आए दिन फुंक जाती है। इसके कारण नगर की बिजली आपूर्ति घंटों के लिए ठप हो जाती है। पिछले 20 दिनों में कई मर्तवा ओसीबी में आग लग चुकी है।
विज्ञापन

कोठी कैस्त स्थित 33/11 केबी बिजली उपकेंद्र पर ओसीबी में आग अक्सर लाइन में आने वाले भीषण फाल्ट से लगती है। फाल्ट आने पर इन्हें ट्रिप होना होता है, लेकिन सेटिंग ठीक न होने से ट्रिपिंग नहीं हो पाती और आग लगते ही नगर के फीडर बैठ जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे बिजली आपूर्ति भी ठप हो जाती है। बिजली उपकेंद्र को जर्जर ओसीबी के सहारे कई महीनों से संचालित किया जा रहा है। उपखंड अधिकारी और जेई को उपकेंद्र के एसएसओ ने कई बार इनमें काम कराने को लेकर कहा, लेकिन हर बार नौसिखियों से दुरुस्त करा दिया गया।
15 जून से अब तक रेलमंडी फीडर की तीन बार ओसीबी में आग पकड़ चुकी है। आग पकड़ने के पीछे इनमें लगाई गई कम क्षमता की सीटी और लाइंस के सेक्सन्स पर डाले गए हेवी फ्यूज हैं, जो लाइनमैनों द्वारा मनमाने ढंग से डाले जाते हैं। फाल्ट पर ये फ्यूज नहीं कटते और सीधे ओसीबी पर धमाका करते हैं और आग लग जाती है।

बिजली उपभोक्ताओं का कहना है कि विभाग की लापरवाही से आए दिन आग लगती है, जिससे बिजली गुल हो जाती है। उन्होंने जिला प्रशासन से बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देशित कर व्यवस्था दुरुस्त कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed