फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Obscene things received prison

अश्लील बातें करने पर मिली जेल

Thu, 04 Feb 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा Updated Thu, 04 Feb 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
इटावा। फोन पर महिला से लगातार अश्लील बातें करना एक युवक को काफी महंगा पड़ा। हैदराबाद से आए दंपति ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। इस पर पुलिस उस युवक को उठा लाई। इस पर युवक के समर्थकों ने उसे छुड़ाने का काफी दबाव बनाया लेकिन दंपति के अड़ने पर पुलिस ने उसे जेल भेज भेज दिया।
विज्ञापन


इटावा की एक लड़की ने हैदराबाद निवासी एक युवक से प्रेम विवाह किया था। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला पंसारी टोला निवासी शैलेंद्र यादव उस लड़की से फोन के जरिये अश्लील बातें करता था। हैदराबाद के युवक ने उसे फोन पर कॉल न करने को कई बार कहा भी लेकिन वह नहीं माना और बराबर अश्लील बातें करता रहा।
विज्ञापन


बुधवार हैदराबाद का वह युवक अपनी पत्नी के साथ इटावा आया और इसकी शिकायत उसने एसएसपी से की। एसएसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने उनकी तहरीर ली और रिपोर्ट दर्ज कर शैलेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। जब शैलेंद्र के समर्थक नेताओं को जानकारी हुई तो कोतवाली पहुंचे और राजीनामा करने का दबाव बनाने लगे। इस पर उनकी हैदराबाद से आए युवक से झड़प भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 दंपत्ति राजीनामा करने को तैयार नहीं हुआ। इस पर पुलिस ने शैलेंद्र को जेल भेज दिया। शहर कोतवाल विनोद कुमार यादव ने बताया कि हैदराबाद के दंपति ने शैलेंद्र के खिलाफ फोन पर अश्लील बातें करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस पर शैलेंद्र को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed