फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Oath administered to new members of Giants Group, Friendship and Saheli

जायंट्स ग्रुप, मैत्री व सहेली के नए सदस्यों को दिलाई शपथ

Mon, 21 Mar 2022 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Oath administered to new members of Giants Group, Friendship and Saheli
जॉयंटस के अधिष्ठापन समारोह में बोलते सैफई चिकित्सा विश्वविद्यालय के कुलपति डा.प्रभात कुमार सिं? - फोटो : ETAWAH
इटावा। सामाजिक संस्था जायंट्स ग्रुप ऑफ इटावा व मैत्री का संयुक्त अधिष्ठापन आयोजित हुआ। शहर के रामलीला रोड स्थित मैरिज होम में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सैफई चिकित्सा विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. प्रभात कुमार सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन

जायंट्स ग्रुप की ओर से अनुतोष अग्रवाल, मोहित जैन, अवनीश अग्रवाल, शैलेंद्र अग्रवाल, पंकज चतुर्वेदी, प्रबल शुक्ला, मैत्री ग्रुप की ओर से सीमा सिंह, डॉ. श्वेता तिवारी, अर्चना सिन्हा व स्वाति माहेश्वरी, सहेली ग्रुप की ओर से पूर्णिमा शुक्ला, अर्चना शुक्ला, प्रो. आरके अग्रवाल ने नए सदस्यों को शपथ दिलाई।
विज्ञापन

यूनिट डायरेक्टर चंद्र किशोर गुप्ता ने इटावा मैत्री के अध्यक्ष प्रदीप कुमार अग्रवाल व अपर्णा अग्रवाल को उनके निदेशक मंडल को पद एवं गोपनीयता व निष्ठा की शपथ दिलाई। लेखन कार्य करने वालों का सम्मान भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में भारतीय योग संस्थान के अध्यक्ष डॉ. श्रीकांत वर्मा को इटावा रत्न व डॉ. ज्ञानचंद्र को आठ निर्धन कन्याओं का विवाह कराने व अनाथालयों, वृद्धाश्रम, अंध विद्यालय में विविध सुविधाएं प्रदान करने पर लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में सुबोध जैन, उमाकांत जैन, मनु गुप्ता, राम प्रकाश श्रीवास्तव, निखिल अग्रवाल, रामशरण गुप्ता, अभिषेक गौड़, मनोज कुमार दुबे, उत्कर्ष यादव भी मौजूद रहे। संचालन डॉ. विपिन चंद्र गुप्ता ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed