फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Nursing staff have donated blood

नर्सिंग स्टाफ ने रक्दान किया

Wed, 06 May 2015 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Wed, 06 May 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
 Nursing staff have donated blood

उत्तर प्रदेश ग्रामीण आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान (रिम्स) के पैथोलाजी व ब्लड बैंक विभाग तथा राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (नाको) के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 52 नर्सिंग स्टाफ  ने ब्लड डोनेट किया।

विज्ञापन


शिविर का उद्घाटन संस्थान के निदेशक डा. ब्रिगेडियर टी प्रभाकर ने किया। स्वैच्छिक रक्तदान करने वाले नर्सिंग स्टाफ  वेनट, सिरिल, अजीत कुमार, राजेश कुमार आदि को निदेशक ने प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान 64 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान के लिए रजिस्ट्रेशन भी कराया।
विज्ञापन


संस्थान के निदेशक डा. ब्रिगेडियर टी प्रभाकर ने कहा कि आज रक्तदान की भ्रांतियों से जनसामान्य को जागरूक करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि अब रक्तदान से दो-तीन मरीजों का जीवन बचाया जा सकता है। नर्सिंग सुप्रीटेंडेंट लवली जेंस ने बताया कि नर्सिंग सप्ताह के उपलक्ष्य में यह शिविर पूरे सप्ताह चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें नर्सिंग स्टाफ  के अतिरिक्त कोई भी स्वस्थ व्यक्ति संस्थान के ब्लड बैंक में संपर्क कर स्वैच्छिक रक्तदान कर सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि स्वैच्छिक रक्तदान के लिए सभी स्वस्थ व्यक्ति को आगे आने की जरूरत है। 


स्वैच्छिक रक्तदान कराने में ब्लड बैंक प्रभारी डा. श्वेता चौधरी के अतिरिक्त डा. सुनील शर्मा तथा तकनीकी स्टाफ  नौरतन सिंह, रीवा, प्रेमलाल, महेंद्र प्रताप, आकाश गौरव, नर्सिंग स्टाफ  जाहिदा परवीन तथा काउंसलर रोबिन गुप्ता ने सहयोग किया। इस दौरान चिकित्सा अधीक्षक डा. ब्रिगेडियर एस के गुप्ता, नर्सिंग सुप्रीटेंडेंट ले कर्नल पी विजया डोगरा तथा असिस्टेंट नर्सिंग सुप्रीटेंडेंट एमके सिंह, सुरेश कुमार, रूपम दीक्षित, गीता कुमारी आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed