फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Now your steps have gone astray...

अब बहक जो गए हैं तुम्हारे कदम...

Thu, 23 Dec 2021 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Now your steps have gone astray...
सैफई। देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जन्म दिवस पर चौ. चरण सिंह डिग्री कालेज हैंवरा में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें देश के नामी कवियों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं।
विज्ञापन

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने सभी कवियों को शाल ओढ़ाकर व प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। कवि सम्मेलन की शुरुआत राजस्थान प्रदेश से आई कवयित्री सपना सोनी ने सरस्वती वंदना से की।
विज्ञापन

उसके बाद कवयित्री योगिता चौहान ने ‘दिल है टूटा तो गाने से क्या फायदा जख्म दिल के दिखाने से क्या फायदा, अब बहक जो गए हैं तुम्हारे कदम फिर यह पलके बिछाने से क्या फायदा’ रचना प्रस्तुत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. विष्णु सक्सेना ने ‘आसमान छू लो अगर तुम तो भूल मत जाना ये हिडोला गुरूर का है, भूल मत जाना’ रचना सुनाई। कवयित्री शिवालिनी यादव ने ‘बहुत हुए अब गीत प्रेम के कविता में अंगार दिखे, युवाशक्ति के हर स्वर में महाराणा की हुंकार दिखे, कलम उठाओ शस्त्र बनाओ मिलकर युद्ध जीतना है, भारत मां के हर बेटे में भगत सिंह सरदार दिखे’ रचना प्रस्तुत की।
कवयित्री शबीना भेदावे ने ‘अंधेरों की हर एक साजिश यहां न काम हो जाए, उजाला हर तरफ हो रोशनी का नाम हो जाए’ कविता सुनाई। कवि मयंक बिधौलिया ने ‘इन हवाओं को इन घटाओं का रुख मोड़ देंगे, हम साहित्य का दर्पण भी समाज को भी जोड़ देंगे’ कविता सुनाई।
कवि सतीश मधुप ने ‘केसरिया पावक सा पावन अग्नि नहीं झुकने देना, हरा रंग हरियाली वाला चक्र नहीं रुकने देना’ रचना प्रस्तुत की। कवि डॉ. राजीव राज और कवि दिनेश रघुवंशी ने भी अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं।

इस मौके पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. फतेह बहादुर सिंह यादव ने अतिथियों का स्वागत किया।
प्रसपा के प्रवक्ता डॉक्टर दीपक मिश्रा, विधायक रघुराज सिंह शाक्य, महावीर सिंह यादव, कुमदेश चंद्र यादव, सदस्य जिला पंचायत डॉ. अरविंद यादव, डॉ. बृजेश यादव, प्रसपा के जिला अध्यक्ष सुनील यादव, चंदगीराम यादव रामवीर सिंह यादव परसोआ, बबलू प्रधान प्रधान यशपाल यादव, मोहित यादव, मोंटी यादव ब्लॉक प्रमुख आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed