फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Now the women of the group will also make chocolate

अब समूह की महिलाएं भी बनाएंगी चॉकलेट

Fri, 19 Mar 2021 10:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
Now the women of the group will also make chocolate
स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने लिया चाकलेट बनाने का प्रशिक्षण - फोटो : ETAWHA
इटावा। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को विभिन्न प्रकार के कौशल आधारित प्रशिक्षण प्रदान किए जाते हैं। इसी क्रम में जिले की 16 महिलाओं को दो दिवसीय चॉकलेट प्रशिक्षण दिया गया। प्रतिभागियों को प्रमाण- पत्र भी दिए गए।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी प्रेरणा सिंह ने कहा कि महिलाओं ने अभूतपूर्व कार्य करते हुए चॉकलेट बनाने का प्रशिक्षण प्राप्त किया। यह प्रदेश भर में अपने आप में एक अनोखा कार्य है। जो पहली बार जनपद इटावा में हुआ। यह महिलाओं के लिए नए आयाम का सृजन करेगी और उनको आत्मनिर्भर बनाएंगी।
विज्ञापन

उपायुक्त स्वत: रोजगार बृजमोहन अंबेड ने बताया कि प्रशिक्षण से न केवल महिलाओं का कौशल निखारेगा बल्कि उनको आत्मनिर्भर और सशक्त भी बनाएगा। विषय एक्सपर्ट नीलिमा जैन ने बताया कि महिलाएं मांग के अनुसार बाजारों में गुणवत्तापूर्ण चॉकलेट का व्यापार कर सकेंगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला मिशन प्रबंधक सूर्य नारायण पांडेय ने बताया कि चॉकलेट प्रशिक्षण से आर्थिक एवं सामाजिक स्तर में बढ़ोतरी होगी। साथ ही वह उद्यमी के रूप में भी अपनी पहचान बनाएंगे। प्रशिक्षण के दौरान जिला मिशन प्रबंधक संतोष कुशवाहा, डीआरपी प्रियंका तोमर , प्रशिक्षक नीलिमा जैन, बीआरपी सीमा और उपासना, सीमा , प्रीति, डोली, पुष्पा समेत तमाम महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed