फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Now direct bus service started from the district to Chitrakoot

Etawah News: अब जिले से चित्रकूट के लिए सीधी बस सेवा शुरू

Thu, 18 May 2023 11:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Thu, 18 May 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Now direct bus service started from the district to Chitrakoot
(फोटो 04 ) एआरएम डीएम सक्सेना। संवाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। पिछले महीने इटावा से ग्वालियर रूट पर रोडवेज बस के शुरू होने के बाद अब चित्रकूट के लिए भी सीधी बस सेवा शुरू हो गई है। अभी तक इटावा से चित्रकूट के लिए कोई सीधी बस नहीं थी। गुरुवार को सुबह 10 बजे इटावा से चित्रकूट के लिए बस रवाना हुईर्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र, जिसमें कुल आठ यात्री सवार थे, इनमें छह चित्रकूट के व दो हमीरपुर के थे।
इटावा से चित्रकूट की दूरी 346 किलोमीटर है। यात्रा नौ घंटे में पूरी होगी। चित्रकूटधाम- आगरा बस बुधवार की शाम 07:45 बजे रवाना हुई थी, जो रात 08-50 बजे फिरोजाबाद से व रात 09:40 बजे शिकोहाबाद पहुंचेगी। रात 11 बजे बस इटावा आएगी। रात भर रुकने के बाद इटावा से गुरुवार की सुबह 10 बजे बस चित्रकूट के लिए रवाना हुई। जो 11:30 बजे औरैया,12.45 बजे भोगनीपुर, 01.30 बजे मूसानगर, 02.15 घाटमपुर, 03.15 बजे हमीरपुर, 5.30 बजे बांदा व शाम 07.10 बजे चित्रकूट और शाम 07:30 बजे कर्बी पहुंचने का समय है।
विज्ञापन

वापसी में यह बस सुबह पांच बजे कर्बी से रवाना होगा, जो 05.15 बजे चित्रकूट, सात बजे बांदा, 09:30 बजे हमीरपुर, 10:15 बजे घाटमपुर, 11 बजे मूसानगर, 12 बजे भोगनीपुर, 01:30 बजे औरैया व शाम 03:15 बजे इटावा पहुंचेगी। इसके बाद बस 05:15 बजे शिकोहाबाद, शाम छह बजे फिरोजाबाद व शाम 07:15 बजे आगरा पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
बुधवार को बस ट्रायल के लिए भेजी गई थी। गुरुवार से बस का संचालन शुरू हो गया है। पहले दिन कुछ आठ यात्री इटावा से रवाना हुए। इनमें दो हमीरपुर व छह चित्रकूट के यात्री शामिल हैं। चित्रकूट रूट पर इससे पूर्व बस का संचालन नहीं हो रहा था। पहली बार चित्रकूट के लिए बस सेवा शुरू हुई है। पिछले महीने मिली पांच नई बसों में से एक बस को इस नए रूट पर लगाया गया है। -डीएम सक्सेना, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed