फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Notice to Principal Secretary for not completing Panchayat building construction

Etawah News: पंचायत भवन निर्माण पूरा न कराने पर प्रधान-सचिव को नोटिस

Sat, 03 Jan 2026 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Notice to Principal Secretary for not completing Panchayat building construction
जसवंतनगर। ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम सभा जोनई में पंचायत भवन निर्माण कार्य व हैंडपंप रिबोर कार्यों को समय से पूरा न किए जाने पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। प्रधान और सचिव को नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में कहा गया है कि गांव में निर्धारित कार्य अभी तक पूरे नहीं कराए गए हैं जबकि ग्रामीण लगातार इसकी शिकायत कर रहे हैं।
विज्ञापन


एडीओ पंचायत देवेंद्र सिंह ने बताया कि जिला पंचायत राज अधिकारी ने ग्राम पंचायतों में कराए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा की है। इसमें जोनई ग्राम सभा में अधूरे कार्य पाए गए। इस पर प्रधान कंचन यादव और पंचायत सचिव सुमित कुमार को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ग्राम जोनई निवासी भुवनेश कुमार और टीटू ने पंचायत भवन निर्माण, हैंडपंप और अन्य विकास कार्यों को लेकर शिकायत की थी जिसपर जांच के बाद यह कार्रवाई की गई है। एडीओ पंचायत देवेंद्र कुमार ने बताया कि यह अंतिम नोटिस है। यदि निर्धारित समय के अंदर सभी लंबित कार्य पूर्ण नहीं कराए गए तो ग्राम प्रधान और सचिव के विरुद्ध कड़ी विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ ग्रामीणों तक समय से पहुंचाना प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed