फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Nomination for three assembly seats from today

तीन विधानसभा सीटों पर नामांकन आज से

Mon, 24 Jan 2022 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Nomination for three assembly seats from today
इटावा। जिले की तीन विधानसभा सीटों जसवंतनगर, इटावा और भरथना के लिए तीसरे चरण में होने वाले चुनाव की उलटी अब गिनती शुरू हेे गई है। मंगलवार से नाम नामांकन पत्रों की बिक्री के साथ ही नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

नामांकन के दौरान कोविड प्रोटोकाल के साथ ही सुरक्षा को पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। इस दौरान आंबेडकर चौराहे से डीएम चौराहा तक के रास्ते को आम लोगों की आवाजाही के लिए बंद रहेगा।
विज्ञापन

राजस्व अतिथि गृह वाले गेट से लेकर नामांकन कक्ष तक पूरे रास्ते को बैरिकेडिंग से कवर किया गया है। इस रास्ते पर प्रत्याशी और उनके प्रस्तावक समर्थक के साथ अन्य किसी को नहीं जाने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा चुनाव आयोग के दिशा निर्देेशों का सख्ती से पालन किया जाएगा।
इस बाबत जिला मजिस्ट्रेट श्रुति सिंह ने बताया कि जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र के लिए नामांकन न्यायालय अपर जिलाधिकारी कक्ष संख्या 43, इटावा विधानसभा क्षेत्र के लिए नामांकन न्यायालय उपजिला मजिस्ट्रेट कक्ष संख्या 40 और भरथना विधानसभा क्षेत्र के लिए नामांकन न्यायालय अतिरिक्त मजिस्ट्रेट कक्षा संख्या 42 में दाखिल किए जाएंगे।
26 जनवरी और 30 जनवरी को अवकाश को छोड़कर शेष दिनों में एक फरवरी तक 11 बजे से तीन बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे। नामांकन दाखिल करने वाले प्रत्याशी के साथ नामांकन कक्ष में प्रस्तावक समर्थक सहित तीन लोग ही जाएंगे।
प्रत्याशी के सुरक्षा कर्मी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं होगी। कलक्ट्रेट में बने नामांकन कक्षों का सोमवार को एसएसपी, एडीएम ने निरीक्षण किया। इसके लिए चिह्नित कक्षों की आवश्यक व्यवस्थाओं को देखते हुए संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश भी दिए गए।
उधर, एसएसपी जय प्रकाश सिंह और एडीएम जयप्रकाश ने प्रत्याशियों के नामांकन कक्ष तक आने जाने के रास्ते में लगाई गई बैरिकेेडिंग को भी देखा। एसएसपी ने सुरक्षा प्वाइंट चेक किए। इस मौके पर सहायक निर्वाचन अधिकारी उदयनारायण भी मौजूद रहे।
नामांकन की होगी वीडियोग्राफी
निर्वाचन आयोग के निर्देश पर नामांकन प्रक्रिया की पूरी वीडियोग्राफी कराई जाएगी। नामांकन कक्ष में आने-जाने और सभी गतिविधियों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी भी होगी। ऐसा आदर्श आचार संहिता का पालन कराने के उद्देश्य से भी किया जा रहा है।

जुुलूस की नहीं होगी अनुमति
उपजिला निर्वाचन अधिकारी जयप्रकाश ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार नामांकन के समय जुलूस आदि निकालने पर पूरी तरह से पाबंदी है। बिना आरओ की अनुमति के किसी भी प्रकार का राजनीतिक आयोजन नहीं होगा।
प्रत्याशियों को कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए आयोग के दिशा निर्देशों के अनुसार चुनाव प्रचार करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed