{"_id":"608af0f48ebc3ebf815f6523","slug":"no-vaccine-selected-to-win-the-war-against-corona-cmo-etawha-news-knp6260037123","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से जंग जीतने के लिए वैक्सीन चुने वायरस नहीं: सीएमओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से जंग जीतने के लिए वैक्सीन चुने वायरस नहीं: सीएमओ
विज्ञापन
इटावा। कोविड की दूसरी लहर में लोग तेजी से संक्रमित हो रहे हैं। बचाव के लिए टीकाकरण के प्रति जागरूक होना और अफवाह पर ध्यान न देना भी जरूरी है।
सीएमओ डा. एनएस तोमर ने कहा कि स्थितियां और खराब न हों, इसके लिए टीकाकरण बहुत ही आवश्यक है। उन्होंने बताया कि टीकाकरण को बढ़ावा देने के लिए रेडक्रॉस सोसायटी, नेहरू युवा मंच, सेंटर फॉर एडवोकेसी एंड रिसर्च आदि संस्थाएं अपने स्तर पर लोगों को जागरूक करने के साथ 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों को टीकाकरण के पंजीयन के बारे में मदद भी करेंगी।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. सत्येंद्र यादव ने बताया कोविड के खिलाफ वैक्सीन का सुरक्षा कवच मिल गया है, तब 18 वर्ष से ऊपर के सभी लोग टीका अवश्य लगवाएं। जीवन रक्षा के इस अवसर का गंवाना नहीं चाहिए। उन्होंने बताया कि एक मई से जिले में 84 केंद्रों पर वैक्सीन लगाई जाएगी। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है।
84 केंद्रों पर 8400 लोगों का टीकाकरण करने का लक्ष्य है। साथ ही टीकाकरण के बारे में कोई भी जानकारी एंट्रीग्रेटेड कंट्रोल रूम पर फोन और मोबाइल पर ली जा सकती है। वैक्सीन लगवाने के बाद कोई भी किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं होगा। अपनी बारी आने पर वैक्सीन अवश्य लगवाएं।
विज्ञापन
एंट्रीग्रेटेड कंट्रोल रूम का नंबर
फोन नंबर 05688-259697
मोबाइल नंबर 9045032394