फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   No treatment, no stretcher for dead body

न इलाज मिला, न शव के लिए स्ट्रेचर

Thu, 29 Apr 2021 11:10 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
No treatment, no stretcher for dead body
इटावा। जिला अस्पताल के महिला विंग में बनाए गए कोविड एल-टू अस्पताल में इलाज न मिलने से कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत हो गई। मौत के बाद शव घर ले जाने के लिए दो घंटे एंबुलेंस का इंतजार करना पड़ा। एंबुलेंस तक शव ले जाने के लिए न ही स्ट्रेचर दिया गया और न ही किसी कर्मचारी ने ही मदद की। बेटे और दामाद शव को घसीटकर एंबुलेंस तक ले गए।
विज्ञापन

भरथना निवासी रमेश चंद्र कोरोना पॉजिटिव थे। बेटे अवनीश उपाध्याय ने बताया कि चार दिन पहले पिता की जांच कराई थी। गुरुवार को तबियत बिगड़ने पर सुबह करीब 11 बजे एंबुलेंस से जिला अस्पताल के महिला बिंग में बने एल-टू अस्पताल लेकर पहुंचे। अवनीश के साथ बहनोई पीयूष भी थे। अवनीश का आरोप है कि अस्पताल में इलाज में लापरवाही बरती गई। डॉक्टरों के आगे काफी मिन्नतें की, तब दो घंटे बाद एक डॉक्टर आए और पिता को मृत घोषित कर दिया। अवनीश ने बताया कि पिता ने उनकी आंखों से सामने तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

अवनीश ने बताया कि मौत के बाद अस्पताल कर्मी शव को जमीन पर रखकर चले गए। उसने ही शव पीपीई किट में बंद किया। शव घर ले जाने के लिए एंबुलेंस के लिए 108 नंबर डायल किया। करीब दो घंटे बाद एंबुलेंस आई। शव को एंबुलेंस तक ले जाने के लिए न ही स्ट्रेचर दिया गया और न ही किसी कर्मचारी ने मदद ही की। अवनीश और पीयूष शव को घसीट कर किसी तरह एंबुलेंस तक ले गए। किसी तरह दोनों ही ही शव को एंबुलेंस पर चढ़ाया। डॉक्टर व कर्मचारी केवल तमाशबीन बने रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed