फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   no syrup in jila hospital

Etawah News: बदलते मौसम में बीमारियों का सितम, जिला अस्पताल में दवाइयां खत्म

Thu, 13 Apr 2023 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Thu, 13 Apr 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
no syrup in jila hospital
इटावा। जिला अस्पताल में खांसी का सीरप और पेट गैस की दवाएं न होने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ है। मरीजों को मजबूरी में डॉक्टर बाहर की दवाएं लिख रहे हैं।
विज्ञापन

जिला चिकित्सालय में बुुधवार को 1100 मरीज ओपीडी में दिखाने के आए थे। इनमें से बड़ी संख्या में मरीज एसिड और खांसी, जुकाम और पेशाब में संक्रमण के आ रहे हैं। जिला अस्पताल में खांसी के सीरप समेत कई अन्य सीरप और दवाएं नहीं हैं। इससे यहां आने वाले मरीजों को डॉक्टर दवा लिखने से बच रहे हैं। मरीजों के ज्यादा जोर डालने पर बाहर की दवाएं लिख दी जा रही हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल आए विद्यानारायण निवासी चितभवन ने बताया कि यहा चार दिन पहले भी दिखाने आए थे। पेट में दर्द हो रहा था। डॉक्टर ने दवाएं लिखी थीं। इनमें से एक संक्रमण खत्म करने वाली दवा नहीं मिली थी। बुधवार को फिर देखने आए तो भी दवाएं नहीं मिली। अब बाहर से खरीदेंगे। महेवा से आए प्रेमचंद्र ने बताया कि मां की एसिडिटी की दवा लेने आया था, लेकिन वह नहीं मिली। सरीता देवी बसरेहर नगला बेनी ने बताया कि खांसी का सीरप नहीं मिला है। इस बारे दवा वितरण केंद्र पर पूछा तो बताया गया कि सीरप नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह दवाएं नहीं आईं
एमोक्सीक्लैव सीरप अस्पताल में नहीं है। इसका उपयोग पेशाब में संक्रमण, निमोनिया, गले व कान में संक्रमण में उपयोग होता है। सेफ्ट्रॉन का उपयोग पेट-दर्द, गैस, एसडिटी से जुुड़ी समस्या में उपयोग होता है। आयरन का उपयोग पोषण की कमी विटामिन बी की कमी रही। मेट्रोडोजल का उपयोग मस्तिष्क, त्वचा शरीर के अन्य हिस्सों में होने वाले संक्रमण के इलाज में किया जाता है। वहीं एंटाएसिड भी नहीं है, जो पेट में होने वाली गैस और अन्य समस्या में उपयोगी है।


जिला अस्पताल के सीएमएस डाॅ. एमएम आर्या ने बताया कि दवाइयां और सीरप का प्रस्ताव भेजा गया है। अभी कई सेम सॉल्ट की दवाइयां हैं। उन्हें दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed