{"_id":"58542ae44f1c1b686f64ceea","slug":"no-rules-followed-in-road-construction","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसी गली निर्माण में मानकों की अनदेखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसी गली निर्माण में मानकों की अनदेखी
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Fri, 16 Dec 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
सीसी गली में उखड़ी परत।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊसराहार में 8 करोड़ से बन रही सीसी गलियों और नालियों के निर्माण में मानकों की अनदेखी की जा रही है। हाल ये है इसमें बनने के बाद ही कई जगह छेद हो गए हैं। निर्माण कार्य की जिम्मेदारी कन्नौज डिवीजन के पास है।
विज्ञापन
कस्बे में एक हजार मीटर नाली और सीसी सड़क का निर्माण किया जा रहा है। लेकिन इसमें सिमेंट का अनुपात कम रखा जा रहा है। कस्बे के समाजसेवी शिक्षक अभिलाष सिंह यादव ने कई बार कन्नौज डिवीजन के अधिकारियों से इसकी शिकायत की। उन्होंने बताया सीसी सड़क के निर्माण में गिट्टी के मानकों में अनदेखी कर दी गई है। मौरंग के स्थान पर डस्ट का प्रयोग किया जा रहा है। नाली के सीसी निर्माण में तो सभी मानकों को धता बता दिया गया। व्यापारी अरविंद गुप्ता के मकान के सामने नाली के निर्माण के अगले दिन सपोर्ट में लगे पटरों को हटाया गया तो नाली में तीन-तीन इंच परत हटी दिखी। जिसका लोगों ने विरोध किया तो मौके पर जेई जोर सिंह पहुंचे। अभिलाष सिंह ने उन्हें बताया कि नाली के निर्माण में गिट्टी को सही तरीके से दबाया नहीं जा रहा है। इससे जलभराव का संकट रहेगा। इस संबंध में कन्नौज डिवीजन के जेई जोर सिंह यादव ने बताया नाली के निर्माण में छेद मिलने की शिकायत मिली है। इसे सही कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन