{"_id":"44d3a00595eff8da037186e9b81db26a","slug":"no-relief-from-the-cold-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूप तो निकली, ठंड से राहत नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूप तो निकली, ठंड से राहत नहीं
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Wed, 24 Dec 2014 12:41 AM IST
विज्ञापन
पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में साफ दिखाई दे रहा है। आसमान साफ और धूप खिलने के बाद भी सर्दी का सितम कम नहीं हो रहा है। मंगलवार को न्यूतनम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
सोमवार को दिन ढलते की आसमान में कोहरे की परत छानी शुरू हो गई थी, लेकिन मंगलवार सुबह कोहरे की धुंध छटते ही सूर्यदेव निकल आए। धूप के कारण कुछ राहत महसूस की गई लेकिन इसके बाद भी सर्द हवाएं गलन भरी सर्दी का अहसास करातीं रहीं।
विज्ञापन
सर्दी को देखते शासन द्वारा विद्यालयों में अवकाश घोषित किए जाने से राहत महसूस की जा रही है। जिला अस्पताल में प्रतिदिन दो दर्जन से अधिक मरीज सर्दी से पीड़ित होकर आ रहे हैं। कोहरा होने के कारण ट्रेन संचालन बेपटरी हो गया है। स्थिति यह है कि एक से लेकर 19 घंटे तक ट्रेन लेट चल रही हैं।