फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   No recruitment in Safari, don't get caught

सफारी में कोई भर्ती नहीं, झांसे में न आएं

Sat, 22 Feb 2020 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
No recruitment in Safari, don't get caught
इटावा। पिछले करीब दो महीने से इटावा सफारी में भर्तियां निकलने की अफवाह फैली है। नौकरी के लिए फार्म बेचने वाले कुछ विक्रेताओं ने फर्जी फार्म भी छपवा लिए हैं। दलालों के माध्यम से फार्म भरवाकर लोगों को नौकरी के दिलाने का झांसा देकर ठगने का प्रयास हो रहा है।
विज्ञापन

शहर में करीब दो महीने से इटावा सफारी पार्क में भर्तियां निकलने की अफवाह फैलाई जा है। तहसील के पास नौकरी के फार्म बेचने वाले कुछ लोग सफारी में भर्तियों के फार्म भी बेच रहे हैं। तहसील से लेकर कलक्ट्रेट तक कुछ दलाल लोगों को नौकरी दिलाने का झांसा देकर फार्म भरवा रहे हैं। पिछले महीने ऊंचे कद का मोेटा का दलाल रघुकुल अस्पताल के सामने चार युवकों को नौकरी लगवाने का झांसा दे रहा था। वह युवकों से सरेराह 50-60 हजार रुपये देकर नौकरी लगवाने का प्रलोभन भी दे रहा था। गुरुवार को कलक्ट्रेट में दो महिलाएं भी सफारी में नौकरी की चर्चा कर रही थीं। इसमें एक महिला ने बताया कि वह तहसील के पास से लेकर फार्म भर चुकी है। अपनी सहेली को फार्म भरवाने लाई है। अभी इसका आय, जाति प्रमाणपत्र नहीं बन पाया है।
विज्ञापन

सोमवार को करीब छह युवक सफारी ने निदेशक के कार्यालय पहुंचे थे। उन्होंने प्रदेश सरकार के एक मंत्री का हवाला देकर नौकरी देने की बात कही थी। एक विधायक भी अपने कुछ लोगों को नौकरियों में समायोजित करने का फोन निदेशक के पास कर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफारियों में सीधी भर्ती पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा रखी है। ऐसे में किसी भी तरह की भर्ती हो ही नहीं सकती है। हमारे यहां ज्यादातर दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी काम कर रहे हैं, उनका ही संविदाकरण और नियमितीकरण नहीं हो पा रहा है। हमारे पास एक विधायक का फोन आया था और मंत्री का नाम लेकर कुछ युवक आए तब भर्ती की अफवाह की जानकारी हुई। हमारे यहां किसी तरह की कोई भर्ती नहीं हेा रही है। लोगों किसी के झांसे में न आएं। -वीके सिंह निदेशक इटावा सफारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed