फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   No progress without improving the economic status of farmers

किसानों का आर्थिक स्तर सुधारे बिना तरक्की नहीं

Thu, 23 Dec 2021 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
No progress without improving the economic status of farmers
इटावा। प्रदेश सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लिए दृढ़ संकल्पित है। किसान खेती के साथ-साथ पशुपालन, मत्स्य पालन, मुर्गी पालन के अलावा अन्य रोजगारपरक कार्य करें, जिससे उनकी आमदनी में बढ़ोतरी हो सके।
विज्ञापन

उपरोक्त बात भाजपा विधायक सदर सरिता भदौरिया ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह की जयंती पर कृषि इंजीनियरिंग कालेज में आयोजित किसान मेले एवं गोष्ठी में कही।
विज्ञापन

कहा कि चरण सिंह ने जीवन भर किसानों के विकास, गांवों के उत्थान के लिए संघर्ष किया। उनका मानना था कि किसानों और गांवों की आर्थिक स्थित को मजबूत किए बिना देश की तरक्की नहीं हो सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक भरथना सावित्री कठेरिया ने कहा कि किसान देवतुल्य है। प्रधानमंत्री किसानों के हितैषी हैं। प्रधानमंत्री किसान बीमा योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, किसान सम्मान निधि योजनाएं चलाई जा रही हैं।
मेले में पशुपालन विभाग, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण, कृषि विभाग, संभागीय कृषि परीक्षण एवं प्रदर्शन केंद्र, लूथरा कृषि इंजीनियरिंग, प्रधान मशीनरी स्टोर, उप्र नवीन एवं नवीनीकरण ऊर्जा विकास अभिकरण आदि विभागों ने अपने स्टाल लगाए।
इस मौके पर जिले के 64 कृषकों को सम्मानित किया गया। 12 समूहों को ट्रैक्टर की चाबी प्रदान की गई। कृषि यंत्र समेत एक ट्रैक्टर की कीमत 15 लाख रुपये है, जिसमें 12 लाख छूट है।
इस मौके पर कृषि वैज्ञानिक भूपेंद्र सिंह चौहान, डॉ. देवेंद्र कुमार चतुर्वेदी, सुनीता मिश्रा, देवेश कुमार त्रिपाठी ने किसानों को कृषि से संबंधित जानकारी दी।

उप निदेशक कृषि अभिनंदन सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अशोक कुमार गुप्ता, सहायक निदेशक मत्स्य विजय पाल, भूमि संरक्षण अधिकारी प्रमोद कुमार, जिला उद्यान अधिकारी सुनील कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed