फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   No nomination on first day

पहले दिन एक भी नामांकन नहीं

Wed, 26 Jan 2022 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jan 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
No nomination on first day
इटावा। तीसरे चरण में जिले में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया मंगलवार को शुरू हो गई। पहले दिन तीनों विधानसभाओं में किसी प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया। पहले दिन 19 नामांकन पत्र कई प्रत्याशियों ने खरीदे।
विज्ञापन

नामांकन पत्र प्रमुख रूप से प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव, इटावा सदर से भाजपा प्रत्याशी सरिता भदौरिया और भरथना सुरक्षित सीट से एमएलसी भीमराव आंबेडकर की धर्मपत्नी कमलेश आंबेडकर के नाम से उनके प्रतिनिधियों ने प्राप्त किए।
विज्ञापन

जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र से शिवपाल सिंह यादव के नाम से चार सेटों में नामांकन पत्र लिए गए।
इटावा विधानसभा से बहुजन कांग्रेस पार्टी की राधा शुक्ला, भारतीय नवोदय पार्टी के श्यामबाबू राजपूत, शोषित समाज पार्टी के मनीष कुमार, भाजपा की सरिता भदौरिया, जनसत्ता दल के बाबी उर्फ मुकेश सेंगर
विज्ञापन
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के डॉ. शिवप्रताप राजपूत, कांग्रेस के चंद्रमोहन तिवारी और सर्वप्रिय समाज पार्टी के रामकुमार राजपूत के नाम से एक-एक सेट लिए गए।
भरथना सुरक्षित सीट से कमलेश कठेरिया, आप पार्टी के सत्यनारायण दोहरे, निर्दलीय संजीव कुमार वर्मा के नाम से एक-एक और बीएसपी की कमलेश आंबेडकर के नाम से चार सेट खरीदे गए।
इस प्रकार इटावा में 8, भरथना में 7 और जसवंतनगर में 4 कुल 19 नामांकन सेट वितरित किए गए। पहले दिन किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं किया।
उधर, 26 जनवरी (आज) को गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। सार्वजनिक अवकाश से बुधवार को नामांकन नहीं होंगे। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी उदयनारायण ने बताया कि अवकाश के दिनों को छोड़कर एक फरवरी तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे।
सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम
नामांकन के पहले दिन ही नामांकन कक्षों की तरफ जाने वाले रास्ते पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। आंबेडकर चौराहे और डीएम चौराहे पर बैरियर लगाकर पुलिस फोर्स तैनात किया गया था।
सामान्य आवाजाही पर पूरी तरह से रोक रही। राजस्व अतिथि गृह वाले गेट पर कोविड हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है। नामांकन कक्षों के बाहर प्रतीक्षा कक्ष भी बनाया गया है।
एक ही समय यदि अधिक प्रत्याशी पहुंचते हैं, तो उन्हें प्रतीक्षालय में बैठाया जाएगा। बारी आने पर सभी को तीन सहयोगियों के साथ अंदर जाने दिया जाएगा। नामांकन के दौरान पूरी प्रक्रिया पर सीसीटीवी कैमरों से निगाह रखी जा रही है।

वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। मंगलवार को नामांकन के पहले दिन डीएम श्रुति सिंह ने सभी कक्षों का निरीक्षण किया। उन्होंने आदर्श चुनाव आचार संहिता का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed