फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   no electricity cut for 3 days in holi

Etawah News: होली पर तीन दिन निर्बाध मिलेगी बिजली आपूर्ति

Sat, 04 Mar 2023 09:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sat, 04 Mar 2023 09:26 AM IST
विज्ञापन
no electricity cut for 3 days in holi
इटावा। होली और शब-ए-बरात को देखते हुए प्रमुख महकमों को अलर्ट किया गया है। इस बार होली पर सात से लेकर नौ मार्च तक उपभोक्ताओं को लगातार बिजली आपूर्ति दी जाएगी। इसके लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है जो 24 घंटे काम करेगा। अधीक्षण अभियंता संदीप अग्रवाल ने बताया कि कर्मचारियों की छुट्टी निरस्त कर दी गई है।
विज्ञापन

शासन से दिशा-निर्देश जारी होने के बाद जिलाधिकारी अवनीश राय ने विभागों के साथ ही सभी निकायों से तैयारियां रखने के लिए कहा है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस विभाग ने भी सक्रियता बढ़ा दी है।
विज्ञापन

उधर प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण पार्थ सारथी सेन शर्मा ने भी सीएमओ को निर्देश जारी किए हैं। कहा है कि होली पर हादसों और घटनाओं में बढ़ोतरी होने की आशंका रहती है। ऐसे में आकस्मिक सेवाएं सुचारु रखी जाएं। इमरजेंसी में कुछ बेड आरक्षित रखे जाएं।केमिकल वाले रंगों से नेत्र व त्वचा संबंधी समस्या हो सकती है। ऐसे में अस्पतालों में इनसे संबंधित दवाएं पर्याप्त रूप से उपलब्ध रखी जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, जिलाधिकारी अवनीश राय ने सदर, भरथना, जसवंतनगर नगर पालिका, बकेवर, लखना और इकदिल नगर पंचायतों के ईओ को होली के त्योहार को देखते हुए सफाई व्यवस्था रखने के निर्देश दिए हैं। पानी की आपूर्ति भी सुचारु रखने को कहा है।

बिजली संबंधी शिकायत के लिए इन नंबरों पर करें संपर्क
अधीक्षण अभियंता ने बताया कि उनके कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जिसका मोबाइल नंबर 8279561695 है। बिजली संबंधी किसी भी समस्या के लिए संपर्क किया जा सकता है। कंट्रोल रूम में सुबह छह बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक सहायक अभियंता मीटर विद्युत परीक्षण खंड प्रियंका कुशवाह की ड्यूटी लगाई गई है। दोपहर दो बजे से लेकर रात 10 बजे तक सहायक अभियंता मीटर विद्युत परीक्षण खंड राहुल कुमार की व रात 10 बजे से लेकर सुबह छह बजे तक अवर अभियंता मीटर विद्युत परीक्षण खंड उमेश चंद्र पांडेय उपस्थित रहेंगे। पर्यवेक्षणीय अधिकारी के रूप में विद्युत परीक्षण खंड के अधिशासी अभियंता पवन कुमार नियुक्त किए गए हैं। इनका मोबाइल नंबर 7007296675 है।

डीएम और एसएसपी ने परखी व्यवस्था
डीएम अवनीश कुमार और एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने शुक्रवार को गश्त करके सुरक्षा व्यवस्था परखी। दुकानदारों और अन्य लोगों को निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दें। सभी थाना क्षेत्रों में वाहनों की चेकिंग की गई।


रेलवे स्टेशन पर सुरक्षाबल सतर्क रहे। जीआरपी, आरपीएफ और रेलवे स्टेशन प्रबंधन ने सघन चेकिंग की। यात्रियों और उनके सामान की चेकिंग कर संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed