फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   no cooler in hospital

Etawah News: कूलर हुए कबाड़, ठंडी हवा और पानी का नहीं जुगाड़

Wed, 19 Apr 2023 12:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Wed, 19 Apr 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
no cooler in hospital
इटावा। पारा 42 डिग्री सेल्सियस होने से लोग गर्मी से परेशान हैं। वहीं जिला अस्पताल में वार्डों में नए कूलर नहीं लगाए गए हैं। पुराने कूलर कबाड़ में पड़े हैं। वाटर कूलर भी खराब है। ऐसे में मरीज और तीमारदारों को न तो ठंडी हवा मिल पा रही है और न पानी।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में तीन वार्डों में लगभग 50 मरीज भर्ती हैं। तापमान लगातार बढ़ने से मरीज और उनके तीमारदार भी बेचैन हैं। पारा बढ़ने के बावजूद वार्डों में कूलर नहीं लगवाए गए हैं। मरीज एक वार्ड में चार पंखों के सहारे हैं। बिजली चले जाने पर मरीज और उनके तीमारदार बेहाल हो जाते हैंं। जनरेटर नहीं चलाया जाता है। ऐसे में मरीज परेशान हैं। पुराने कूलर छत पर कबाड़ हो रहे हैं। वहीं नए कूलरों के लिए अब आचार संहिता का बहाना बताया जा रहा है। ऐसे में मरीजों को अभी एक महीने तक ऐसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। उधर, तृतीय तल पर लगा वाटर कूलर खराब होने से तीमारदारों को बाहर पानी लेने जाना पड़ता है।
विज्ञापन


तीमारदारों ने बताई समस्या
(फोटो 32) बलवीर
भूतल से पानी की बोतल लेकर आ रहे करहल निवासी बलवीर ने बताया कि प्रथम तल पर बने महिला सर्जिकल वार्ड में पानी की व्यवस्था नहीं है। इस वजह से नीचे से पानी भरकर ला रहे हैं। वह बेटी वर्षा की आठ दिन से तीमारदारी कर रहे हैं। बहुत दिक्कत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


(फोटो 33 ) रवि
स्टेशन बजरिया निवासी रवि ने बताया कि मां कृष्णा देवी के पैर में फ्रैक्चर होने की वजह से वह 15 दिन से अस्पताल में भर्ती हैं। इतनी भीषण गर्मी में पंखे पर ही निर्भर रहना पड़ रहा है। मरीजों को गर्मी से बचाने के लिए अस्पताल प्रशासन ने अभी तक कूलर नहीं लगवाए।

(फोटो 34 ) अमित कुमार
पिता सुरेंद्र सिंह की तीमारदारी में लगे गांव जहानाबाद निवासी अमित कुमार ने बताया कि पिता को सांस की दिक्कत होने पर तीन दिन पूर्व भर्ती कराया है, लेकिन वार्ड में पानी की बहुत दिक्कत है। वाटरकूलर से बूंद- बूंद पानी निकलता है।

(फोटो 35) महाराज सिंह
सांस लेने की दिक्कत होने पर 15 अप्रैल से भर्ती गांव लहरियापुर निवासी महाराज सिंह ने बताया कि बिजली जाने पर जेेनरेटर तक नहीं चलता। रविवार दोपहर में करीब 12 बजे बिजली जाने के बाद जेनरेटर नहीं चला। करीब पांच घंटे बाद बिजली आने पंखा चला।


वर्जन
निकाय चुनाव की आचार संहिता लगी है। ऐसे में नया सामान नहीं खरीद सकते। पुराने कूलर को ठीक कराकर लगवाने का प्रयास करेंगे। वाटर कूलर को जल्द सही कराया जाएगा। - डॉ.एमएम आर्या, सीएमएस, जिला पुरुष अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed