{"_id":"63ff9bf64bf68b0ead0d8104","slug":"no-cbc-checking-in-chc-etawha-news-c-12-1-knp1024-105218-2023-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: पांच सीएचसी पर सीबीसी जांच की सुविधा नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: पांच सीएचसी पर सीबीसी जांच की सुविधा नहीं
Thu, 02 Mar 2023 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Thu, 02 Mar 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
इटावा। जिले की पांच सीएचसी पर सीबीसी जांच की सुविधा नहीं मिल पा रही है। मशीनें खराब होने से मरीजों को बाहर से जांच करानी पड़ रही है।
जिले में आठ सीएचसी संचालित हैं। इनमें प्रतिदिन दो सौ से तीन सौ मरीज ओपीडी में दिखाने आते हैं। इस समय लोग बुखार, वायरल, खांसी, जुकाम की चपेट में आ रहे हैं। डॉक्टर सीबीसी जांच लिख रहे हैं लेकिन पांच सीएचसी पर ये सुविधा नहीं है। सीएमओ डॉ. गीताराम ने बताया कि जहां मशीनें खराब हैं। उन्हें सही कराया जा रहा है। केमिकल के लिए भी मांग भेजी जा चुकी है। साथ ही कुछ नई मशीनें भी मंगाई जा रही है। जल्द ही सभी सीएचसी पर जांच शुरू कराई जाएगी।
मशीन सही कराई तो वायल गड़बड़ाई
ताखा। सरसईनावर सीएचसी में दो साल से मशीन उपयोग न होने की वजह से चूहे उसके तार काट गए थे। सीएचसी अधीक्षक ने सही करा दिया, लेकिन अब उसकी ईडीटीए वायल खराब होने से मशीन चालू नहीं हो पा रही है। सीएचसी अधीधक डॉ. उदय प्रताप सिंह ने बताया कि वायल की मांग की गई है। (संवाद)
जसवंतनगर में दो माह से खराब पड़ी मशीन
जसवंतनगर। हाईवे स्थित कस्बे की सीएचसी पर भी दो माह से सीबीसी जांच की मशीन खराब पड़ी है। ऐसे में मरीज बाहर की लैबों से महंगे दामों में जांच कराते हैं। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सुशील कुमार ने बताया नई मशीन की व्यवस्था की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
महेवा, उदी सीएचसी में नहीं केमिकल
महेवा/उदी। महेवा सीएचसी में करीब एक माह से केमिकल न होने की वजह से जांचें नहीं हो पा रही हैं। यही स्थिति सीएचसी उदी की भी है। सीएचसी अधीक्षक ने बताया कि केमिकल के लिए मांग भेजी गई है। जपुर सीएचसी में तकनीकी दिक्कत के साथ ही केमिकल न होने से सीबीसी की जांच प्रभावित हैं। (संवाद)
400 रुपये तक वसूल रहे निजी लैब संचालक
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर सीबीसी जांचें न होने का निजी लैब संचालक फायदा उठा रहे हैं। कस्बों में लैब संचालक सीबीसी जांच के लिए 400 रुपये तक वसूल रहे हैं।