फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Nirvana of Lord Adinath festival

भगवान आदिनाथ का निर्वाण महोत्सव मनाया

Mon, 08 Feb 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Mon, 08 Feb 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
Nirvana of Lord Adinath festival
प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ का निर्वाण महोत्सव रविवार को मनाया गया। इस मौके पर जैन मंदिरों में पूरे उत्साह के साथ निर्वाण लाड़ू चढ़ाया गया। वहीं, श्रीदिगंबर जैन मंदिर कटरा सेवाकली पर मुनि श्री अमित सागर के सानिध्य में णमोकार महामंत्र का अखंड पाठ भी हुआ।
विज्ञापन


निर्वाण महोत्सव में जैन समाज के पुरुष महिलाओं ने पीले वस्त्र पहनकर भगवान का भक्ति पूर्वक अभिषेक किया। 2100 नारियल से पर्वत बनाया और गाजे बाजे के साथ नृत्य करते हुए निर्वाण महोत्सव मनाया। णमोकार महामंत्र विधान 24 घंटे चला।
विज्ञापन


इसमें इंद्र बनने का सौभाग्य पं. महेंद्र कुमार जैन, रमेशचंद्र जैन, पातीराम जैन, विमलेश जैन, अनूप जैन, तरुण जैन, आनंद अग्रवाल जैन, जयवीर जैन, विजय जैन, आलोक चंद्र जैन,  अनिल अहिंसा, बीरेंद्र अग्रवाल जैन, ओमजी जैन, डा. अजीत कुमार जैन को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यवस्था श्री दिगंबर जैन विकास समिति के प्रदेश अध्यक्ष सुदर्शन जैन, प्रदेश महामंत्री धर्मेंद्र कुमार जैन, अजित बाबू जैन, शैलेंद्र जैन, लालजी प्रसाद जैन आदि मौजूद रहे।

श्रीदिंगबर जैन मंदिर करनपुरा में भी भगवान आदिनाथ का निर्वाण महोत्सव पर गाजे बाजे के साथ लाड़ू चढ़ाया गया। श्रद्धालु भक्तों ने उत्साह के साथ भक्ति की।


इस आयोजन में महावीर प्रसाद जैन, कमल जैन, जितेंद्र जैन, हनी जैन, महेश कुमार जैन, अनिल कुमार जैन, रीतेश जैन, सौरभ जैन, पंकज जैन, नीतेश जैन, मनोज जैन समेत तमाम महिला पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed