फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Newly married woman killed for dowry

दहेज की खातिर नवविवाहिता को उतारा मौत के घाट

Sun, 15 Feb 2015 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Sun, 15 Feb 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
Newly married woman killed for dowry

दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने नवविवाहिता की गला घोंटकर हत्या कर दी। बाद में शव को मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी और आत्महत्या दर्शाने का प्रयास किया। मायके वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पति सहित चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने पति समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


बकेवर थाना क्षेत्र के गांव अड्डा ज्ञान सिंह निवासी नंदकिशोर पुत्र शंभूदयाल ने अपनी भतीजी रजनी (21) की शादी 11 जुलाई 2013 को बंधा गांव निवासी अनिल कुमार पुत्र रामनरायन के साथ की थी। आरोप है कि  ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज के रूप में दो लाख रुपये की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन


मांग पूरी न होने पर रजनी को परेशान किया जाने लगा। मृतका के चाचा नंदकिशोर का आरोप है कि शनिवार को उसका भतीजा गीतम सिंह गांव के एक अन्य रिश्तेदार हेमचंद्र जाटव के बेटे की लगन में शामिल होने के लिए बंधा आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को पहले दहेज की मांग को लेकर अनिल व उसके ससुरालीजनों ने रजनी के साथ मारपीट की। बाद में रात के समय रजनी की गला दबाकर हत्या कर दी और शव पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी।

नंदकिशोर के मुताबिक जानकारी मिलने पर गांव में मौजूद भतीजा गीतम सिंह जब रजनी के घर गया तो उसके ससुरालीजनों ने मारपीट कर उसे भगा दिया और जानमाल की धमकी दी। गीतम सिंह ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। परिजन भी बंधा गांव पहुंच गए।

वहां देखा तो रजनी घर के अंदर जली अवस्था में पड़ी थी। उन्होंने जानकारी पुलिस को दी। थानाध्यक्ष दिनेश शर्मा मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। नंदकिशोर की तहरीर पर पुलिस ने पति अनिल, भाभी रेशमा देवी, सास हरदेवी तथा भाई मुरारी के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।


थानाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने पति अनिल, भाभी रेशमा देवी तथा सास हरदेवी को गिरफ्तार कर लिया है। भाई मुरारी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed