{"_id":"0cecf265da1364b72b4ea6a9de4010d1","slug":"newly-married-woman-killed-for-dowry-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज की खातिर नवविवाहिता को उतारा मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज की खातिर नवविवाहिता को उतारा मौत के घाट
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Sun, 15 Feb 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने नवविवाहिता की गला घोंटकर हत्या कर दी। बाद में शव को मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी और आत्महत्या दर्शाने का प्रयास किया। मायके वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पति सहित चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने पति समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
बकेवर थाना क्षेत्र के गांव अड्डा ज्ञान सिंह निवासी नंदकिशोर पुत्र शंभूदयाल ने अपनी भतीजी रजनी (21) की शादी 11 जुलाई 2013 को बंधा गांव निवासी अनिल कुमार पुत्र रामनरायन के साथ की थी। आरोप है कि ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज के रूप में दो लाख रुपये की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
मांग पूरी न होने पर रजनी को परेशान किया जाने लगा। मृतका के चाचा नंदकिशोर का आरोप है कि शनिवार को उसका भतीजा गीतम सिंह गांव के एक अन्य रिश्तेदार हेमचंद्र जाटव के बेटे की लगन में शामिल होने के लिए बंधा आया था।
विज्ञापन
शनिवार को पहले दहेज की मांग को लेकर अनिल व उसके ससुरालीजनों ने रजनी के साथ मारपीट की। बाद में रात के समय रजनी की गला दबाकर हत्या कर दी और शव पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी।
नंदकिशोर के मुताबिक जानकारी मिलने पर गांव में मौजूद भतीजा गीतम सिंह जब रजनी के घर गया तो उसके ससुरालीजनों ने मारपीट कर उसे भगा दिया और जानमाल की धमकी दी। गीतम सिंह ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। परिजन भी बंधा गांव पहुंच गए।
वहां देखा तो रजनी घर के अंदर जली अवस्था में पड़ी थी। उन्होंने जानकारी पुलिस को दी। थानाध्यक्ष दिनेश शर्मा मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। नंदकिशोर की तहरीर पर पुलिस ने पति अनिल, भाभी रेशमा देवी, सास हरदेवी तथा भाई मुरारी के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
थानाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने पति अनिल, भाभी रेशमा देवी तथा सास हरदेवी को गिरफ्तार कर लिया है। भाई मुरारी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।