फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   near canal bridge dead body found

नहर पुल के पास मिला युवक का शव

Sun, 17 Oct 2021 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
near canal bridge dead body found
बलरई। थाना क्षेत्र के नहर पुल के पास शनिवार सुबह झाड़ियों में शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने छानबीन की व मौजूद ग्रामीणों की मदद से शव की शिनाख्त के प्रयास किए, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी।
विज्ञापन

बलरई थाना क्षेत्र के नहर पुल के पास से शनिवार सुबह करीब 11 बजकर 30 मिनट से कुछ ग्रामीण गुजर रहे थे। तभी उनको नहर के पास झाड़ियों के बीच एक शव पड़ा दिखा। देखते ही देखते आसपास गांव के ग्रामीण एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव के आसपास छानबीन की लेकिन कुछ नहीं मिला। पुलिस ने कुछ ग्रामीणों से पूछताछ की।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक युवक मंदबुद्धि था, भीख मांग कर गुजारा कर रहा था। वह कुछ माह से बलरई रेलवे स्टेशन व उसके आसपास के इलाकों में घूमता देखा जा चुका है। पुलिस ने मृतक का नाम पता जानने का काफी प्रयास किया लेकिन देर शाम तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष विवेक सिंह ने बताया कि युवक की उम्र करीब 35 साल लग रही है। वह मंदबुद्धि बताया जा रहा है। मृतक की फोटो आसपास के थानों व जिलों में भेजकर व सोशल मीडिया में वायरल कर उसकी पहचान के प्रयास किए जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed