फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   NCC cadets launched cleanliness drive

एनसीसी कैडेटों ने चलाया स्वच्छता अभियान

Mon, 02 Oct 2017 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा Updated Mon, 02 Oct 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
NCC cadets launched cleanliness drive
राजकीय इंटर कालेज में सफाई अभियान चलाते प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश यादव। - फोटो : amarujala

इटावा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती सोमवार को जिले भर में धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान साफ-सफाई कर लोगों को रैली के जरिए स्वस्छता के प्रति जागरूक किया। स्वच्छता को लेकर शपथ भी दिलाई गई।

विज्ञापन

राजकीय इंटर कालेज में प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश यादव ने गांधीजी व शास्त्रीजी के चित्रों का अनावरण व माल्यार्पण कर कार्यक्रम शुरू किया। शिक्षकों ने भी पुष्प अर्पित किए। प्रधानाचार्य ने कहा कि सत्य, अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी दूरदर्शी व्यक्तित्व के धनी थे। स्वच्छता की कल्पना और महत्व के बारे में गांधीजी ने वर्षों पहले बताया था। इसके बाद विद्यालय में सफाई अभियान चलाया। एनसीसी कैडेटों की रैली निकली। रैली में जीआईसी, जीजीआईसी, केके इंटर कालेज, केकेडीसी के एनसीसी कैडेटों ने प्रतिभाग किया।  कार्यक्रम में अरविंद्र यादव, आनंद बाबू राजपूत, प्रकाश गौरव, प्रमोद कुशवाह मौजूद रहे। संचालन वीके पाल ने किया।
विज्ञापन


उधर, श्रीगांधी आश्रम में अखंड रामायण पाठ हुआ।  इस दौरान विचार गोष्ठी कर गांधीजी व शास्त्री जी को याद किया गया। कार्यक्रम में नागेंद्रनाथ तिवारी, मानाबाल सिंह, सुभाष चंद्र पांडेय, कमलाकर सिंह, सुरेशचंद्र गौतम, सुभाष चंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में अखिल भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार कल्याण परिषद में गांधी जयंती मनाई गई। गांधीजी के जीवन पर चर्चा की गई। स्वतंत्रता प्रेमशिला ने ध्वजारोहण किया। अध्यक्ष डॉ. मुनींद्र नाथ दत्त ने सेनानियों का माल्यार्पण कर सम्मानित किया। रामकुमार ऋषीश्वर, रामलखन यादव, गीता दीक्षित, करुणा रानी गुप्ता, रामप्रकाश समथर, कमलेश, सेनानी उमा देवी, निर्मल चंद्र गुप्त, सुभाष सक्सेना, आकाश जैन, सुनीता, छाया भदौरिया आदि मौजूद रहे। इसके अलावा डॉ. बीआर अंबेडकर बौद्ध महाविद्यालय में भी गांधीजी व शास्त्री जी की जयंती मनाई गई। प्रभारी प्राचार्य डॉ. मुकेश सिंह के नेतृत्व में महाविद्यालय में सफाई अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो हजार बच्चों ने ली स्वच्छता की शपथ
सैफई (ब्यूरो)। एसएस मेमोरियल में गांधी जयंती के अवसर पर सोमवार को विभिन्न कार्यक्रम हुए। प्रधानाचार्य एसएन यादव ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्र छात्राओं ने भाषण, कविता, चित्रकला व विचार गोष्ठी में प्रतिभाग किया। दो हजार बच्चों ने राष्ट्रीय स्वच्छता मिशन की शपथ ली। प्रधानाचार्य ने बच्चों से अपने घर की सफाई के साथ-साथ अपने पर्यावरण व परिवेश को साफ सुथरा बनाए रखने की अपील की। उप प्रधानाचार्य सुमित शर्मा, रामसुती यादव, चंद्रपाल सिंह, मनमोहन कृष्ण, संतोष त्रिपाठी, रेनू सिंह चौहान आदि ने गांधीजी पर भाषण कविताएं सुनाई। कार्यवाहक प्रबंधक कर्मराज सिंह यादव, नागेंद्र सिंह चौहान, विभा पालीवाल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed